एक्सप्लोरर

'बंगाल में CBI-ED के पीछे मोदी नहीं, सीएम ममता ही बताएंगी इसका राजनीतिक महत्व...' TMC ने सवालों से झाड़ा पल्ला

TMC On Mamata Banerjee Statement: पश्चिम बंगाल की राजनीति इस समय बदली हुई है. ममता बनर्जी के उस बयान के बाद बना जिसमें उन्होंने कहा कि CBI और ED के दुरुपयोग के पीछे पीएम मोदी का हाथ नहीं है.

West Bengal TMC Saugata Roy: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया था जिसको लेकर सभी राजनीतिक पंडितों को हैरानी हुई थी. ममता ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि केंद्रीय जांच एजेंसियों की ज्यादतियों के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का हाथ है. मोदी सरकार की घोर आलोचकों में से एक ममता बनर्जी ने इसका ठीकरा बीजेपी (BJP) नेताओं पर डाल दिया था. अब इस मामले पर टीएमसी (TMC) के एक और नेता का बयान आया है.

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा, "पश्चिम बंगाल विधानसभा में एक एक प्रस्ताव पारित किया है कि राज्य में सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है. उनसे जब सीएम ममता बनर्जी के बयान के बारे में पूछा गया तो कहा कि उन्हें लगता है कि सीबीआई-ईडी की कार्रवाई पीएम के निर्देशन में नहीं बल्कि बीजेपी के अन्य लोगों द्वारा उकसावे में की जा रही है, केवल वही बता सकती हैं कि इसका राजनीतिक महत्व क्या है."

विधानसभा में पास हुए प्रस्ताव

केंद्रीय जांच एजेंसियों की ज्यादतियों के खिलाफ विधानसभा में एक प्रस्ताव पर ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि केंद्र सरकार का एजेंडा और उनकी पार्टी के हित आपस में न मिलें. बीजेपी ने प्रस्ताव का विरोध किया जिसे बाद में विधानसभा ने पारित कर दिया. ममता बनर्जी ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार तानाशाहीपूर्ण तरीके से व्यवहार कर रही है. यह प्रस्ताव किसी खास के खिलाफ नहीं है, बल्कि केंद्रीय एजेंसियों के पक्षपातपूर्ण कामकाज के खिलाफ है.

‘बीजेपी नेता हर रोज देते हैं धमकी’

ममता बनर्जी ने कहा कि हर दिन, बीजेपी (BJP) नेता विपक्षी दलों (Opposition Parties) के नेताओं को सीबीआई (CBI) और ईडी (ED) से गिरफ्तार कराने की धमकी देते हैं. क्या केंद्रीय एजेंसियों को देश में इस तरह से काम करना चाहिए? मुझे नहीं लगता कि इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हैं, लेकिन कुछ बीजेपी नेता हैं जो अपने हितों के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bengal SSC Scam: बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले पर जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय का खास इंटरव्यू, कथित भ्रष्टाचार पर रखी अपनी राय

ये भी पढ़ें: ED-CBI के खिलाफ बंगाल विधानसभा से प्रस्ताव पारित, ममता बनर्जी बोलीं- पीएम मोदी नहीं, लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget