एक्सप्लोरर

West Bengal: टीएमसी के एक और नेता को CBI ने किया गिरफ्तार, घर से मिले 80 लाख रुपये

TMC News: सीबीआई अधिकारी ने बताया कि टीएमसी नेता राजू साहनी के घर से लगभग 80 लाख रुपये नकद और एक देशी पिस्तौल भी बरामद की गई है.

West Bengal TMC Leader Arrested: सीबीआई ने चिटफंड मामले में शुक्रवार को टीएमसी नेता राजू साहनी (Raju Sahani) को गिरफ्तार किया है. हलिसहर नगर पालिका के अध्यक्ष राजू साहनी को पोंजी योजना (Ponzi Scheme) में हुई ठगी में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है. इस योजना के जरिए लोगों से लाखों रुपये की ठगी की गई थी. सीबीआई (CBI) अधिकारी ने बताया कि राजू साहनी के न्यू टाउन आवास से लगभग 80 लाख रुपये नकद और उनके हलिसहर घर से एक देशी पिस्तौल बरामद की गई है. 

टीएमसी नेता और हलिसहर नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहनी की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब सत्तारूढ़ टीएमसी पहले से ही प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई द्वारा पार्थ चटर्जी और अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद भारी आलोचना का सामना कर रही है. आज ही तृणमूल सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे नेता अभिषेक बनर्जी से प्रवर्तन निदेशालय ने कथित कोयला चोरी घोटाले में सात घंटे तक पूछताछ की है. अभिषेक बनर्जी लोकसभा में डायमंड हार्बर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हैं. 

टीएमसी ने लगाया है केंद्रीय एजेंसी के दुरुपयोग का आरोप

टीएमसी ने बार-बार बीजेपी पर हमला करते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी चुनी हुई राज्य सरकारों को गिराने के लिए काले धन का प्रयोग कर रही है. साथ ही उन्होंने चुनौती देते हुए कहा था कि अगर बीजेपी में हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाए. 

इससे पहले टीएमसी के ये नेता हुए गिरफ्तार

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर टीएमसी (TMC) के नेताओं की एक के बाद गिरफ्तारी हो रही है. पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को ईडी ने शिक्षक भर्ती में कथित घोटाले में गिरफ्तार किया था. फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में हैं. ईडी (ED) के अधिकारियों ने अर्पिता मुखर्जी के दो आवासों से 50 करोड़ रुपये नकद जब्त किए थे. वहीं इसके बाद सीबीआई (CBI) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) में करोड़ों रुपये की कथित पशु तस्करी मामले में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया था. 

ये भी पढ़ें- 

West Bengal: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप, चटर्जी ने CM के प्रभाव में ली थी '1 हजार करोड़ रुपये की रिश्वत'

West Bengal: 'मैं चुनौती देती हूं कि मुझे गिरफ्तार करें', सीएम ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget