एक्सप्लोरर

टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने फिर उतारी उपराष्ट्रपति की नकल, बोले- 'मिमिक्री मेरा मौलिक अधिकार'

Mimicry Controversy: टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने एक बार फिर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी है और कहा है कि मिमिक्री करना उनका मौलिक अधिकार है.

Kalyan Banerjee Mimicry Row: टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने एक बार फिर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बनर्जी ने कहा कि ऐसा करना उनका मौलिक अधिकार है. पश्चिम बंगाल के हुगली में रविवार (24 दिसंबर) को कल्याण बनर्जी ने कहा, ''मिमिक्री मेरा मौलिक अधिकार है.'' उपराष्ट्रपति की नकल उतारते हुए उन्होंने कहा, ''मैं बार-बार नकल उतारूंगा.''

हाल में संपन्न हुए संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कई सांसदों को अमर्यादित व्यवहार के कारण दोनों सदनों से निलंबित किया गया. निलंबित सांसदों में कल्याण बनर्जी भी शामिल थे. निलंबित सांसदों ने संसद परिसर के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया था. 19 दिसंबर को कल्याण बनर्जी विरोध प्रदर्शन के दौरान उपराष्ट्रपति की नकल उतारते हुए दिखाई दिए थे. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी उस दौरान कल्याण बनर्जी का मोबाइल फोन से वीडियो बनाते दिखे थे.

कल्याण बनर्जी की ओर से नकल उतारे जाने पर उपराष्ट्रपति ने क्या कहा?

कल्याण बनर्जी की ओर से की गई नकल पर उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने नाराजगी व्यक्त की थी. वहीं, न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रविवार को उपराष्ट्रपति ने खुद को पीड़ित बताते हुए कहा कि तमाम अपमान सहने के बावजूद किसी को सेवा के रास्ते से कभी नहीं हटना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि हर किसी को दूसरों के दृष्टिकोण को जगह देनी चाहिए, लेकिन जब दूसरों को उनके रास्ते से हटाने के इरादे से विचार प्रस्तुत किए जाते हैं तो लोगों को अपनी 'रीढ़ की ताकत' दिखानी चाहिए.

भारतीय सांख्यिकी सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक समूह को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि वह उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति हैं, लेकिन लोग ‘मुझे भी नहीं छोड़ते.’ उन्होंने कहा, ‘‘क्या मुझे अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए? नहीं. क्या इससे रास्ता भटक जाना चाहिए? नहीं.’’

कल्याण बनर्जी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन

वहीं, कई केंद्रीय मंत्रियों समेत बीजेपी नेताओं ने भी बनर्जी और राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की थी. इसके अलावा देश के कई स्थानों में बीजेपी कार्यकर्ताओं और जाट समुदाय के लोगों की ओर से भी कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखे गए थे. कई जगहों पर उनके पुतले जलाकर प्रदर्शन किया गया था.

गुरुवार (21 दिसंबर) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस विवाद को लेकर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विरोध में अखिल भारतीय जाट महासभा के सदस्यों को प्रदर्शन करते हुए देखा गया था.

वकील ने कराई शिकायत दर्ज

बता दें कि घटनाक्रम को लेकर दिल्ली के एक पुलिस थाने शिकायत दर्ज कराई गई थी. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के अनुसार, शिकायत अभिषेक गौतम नाम के एक वकील ने शहर के डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में भेजी थी. डीसीपी ने कहा, ''उन्हें बताया गया कि शिकायत नई दिल्ली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में है लेकिन वकील ने जोर दिया, इसलिए हमें उनकी शिकायत मिली.''

यह भी पढ़ें- आज हुए लोकसभा चुनाव तो I.N.D.I.A. या NDA में कौन मारेगा बाजी? जानें यूपी-बिहार समेत इन 5 राज्यों की जनता क्या बोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget