एक्सप्लोरर

'धर्म व्यक्तिगत...', TMC सांसद डेरेक ओब्रायन ने शेयर किया ममता बनर्जी का 12 साल पुराना कोट

Ram Mandir Opening: कांग्रेस समेत व‍िपक्षी इंड‍िया गठबंधन के कई दलों के नेताओं ने राम मंद‍िर प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह के न‍िमंत्रण को अस्‍वीकार कर द‍िया है, ज‍िसको लेकर स‍ियासत गरमा गई है.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को लेकर जारी सियासी वाकयुद्ध के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता डेरेक ओब्रायन का बड़ा बयान आया है. ओब्रायन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीब एक दशक पुराने बयान 'धर्म व्यक्तिगत है, त्योहार सभी के लिए' को याद करते हुए कहा कि इससे अच्छी बात नहीं कही गई. 

ओब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ममता बनर्जी के 2011 में दिए इस बयान की लाइनों को भी शेयर किया है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता का पोस्ट तब आया है जब केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने के लिए विपक्ष के नेताओं की आलोचना कर रही है. 

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार (10 जनवरी) को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को 'सम्मानपूर्वक अस्वीकार' कर दिया था. साथ ही पार्टी ने बीजेपी पर चुनावी लाभ के लिए इसे 'राजनीतिक इवेंट' बनाने का आरोप लगाया और जोर देकर कहा कि धर्म एक 'व्यक्तिगत मामला' है. 

सीताराम येचुरी अस्वीकार कर चुके हैं न‍िमंत्रण 
इससे पहले, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने भी निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था. वाम दल ने कहा था कि धर्म एक व्यक्तिगत मामला है और इसे राजनीतिक लाभ के साधन में नहीं बदला जाना चाहिए. 

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मंगलवार (9 जनवरी) को आरोप लगाया था कि बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के माध्यम से 'नौटंकी' कर रही है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान समारोह को लेकर ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया था कि वह कार्यक्रम में नहीं जाएंगी और न ही उनकी पार्टी कोई प्रतिनिधि समारोह में शामिल होगा. हालांकि, टीएमसी ने आधिकारिक तौर पर अपने फैसले की घोषणा नहीं की. 

यह भी पढ़ें: बंगाल में इंडिया गठबंधन पर संकट! कांग्रेस की कमेटी से नहीं मिलेगी TMC, ममता बनर्जी ने सीटों को लेकर साफ कर दिया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
विपक्ष का बारिश ने बिगाड़ा खेल ?
27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget