एक्सप्लोरर

'बुरी ताकतों का करते रहें विरोध...', टीएमसी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से बोलीं ममता बनर्जी

TMC Foundation Day: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की स्थापना एक जनवरी, 1998 को हुई थी. इस तरह सोमवार (1 जनवरी) को पार्टी 26 साल की हो गई.

Mamata Banerjee: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सोमवार (1 दिसंबर) को अपना स्थापना दिवस मना रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं को पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर बधाई दी. उन्होंने बुरी ताकतों का विरोध करने और लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए चल रहे संघर्ष को जारी रखने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया. पश्चिम बंगाल की राजनीति में वर्चस्व रखने वाली टीएमसी 26 साल पुरानी पार्टी बन गई है. 

टीएमसी की स्थापना 1 जनवरी, 1998 को की गई थी. पार्टी को पश्चिम बंगाल की राजनीति में मजबूत करने में करीब एक दशक का समय लगा. हालांकि, जब पार्टी को सफलता मिली, तो इसने पीछे मुड़कर नहीं देखा. राज्य में टीएमसी को पहली बार 2011 में बहुमत मिला था, जिसके बाद हुए दो बार के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को आसानी से जीत मिली. ममता बनर्जी 2011 से ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं. उनके नेतृत्व में कई राज्यों में भी पार्टी को कुछ सीटों पर जीत मिली है.

स्थापना दिवस पर ममता ने क्या कहा? 

स्थापना दिवस के महत्व को लेकर बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मातृभूमि का सम्मान करना, राज्य के हितों के लिए काम करना और जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ विश्वास को ध्यान में रखते हुए पार्टी की स्थापना की गई. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मैं हमारी पार्टी के हर एक कार्यकर्ता और समर्थक के समर्पण और आत्म-बलिदान का सम्मान करती हूं. आज, टीएमसी परिवार को सभी के प्यार और स्नेह का आशीर्वाद मिला है.'

ममता बनर्जी ने कहा कि वह देश के आम लोगों के लिए लड़ाई जारी रखने वाली हैं. उन्होंने कहा, 'लोगों के अटूट समर्थन के बल पर हम इस महान लोकतांत्रिक देश में सभी के लिए आवाज उठाते रहेंगे. किसी भी बुरी ताकत के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे. सभी तरह के आतंक के खिलाफ हम अपने देश के आम लोगों के लिए आजीवन संघर्ष जारी रखने वाले हैं.' ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की राजनीति की प्रमुख शख्सियत हैं. उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी को शानदार जीत दिलाई और लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं.

यह भी पढ़ें: 'ममता बनर्जी नहीं चाहतीं गठबंधन.. मुर्शिदाबाद में TMC को फिर हराएंगे', जानिए क्यों अधीर रंजन चौधरी ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget