एक्सप्लोरर

अब इस मंदिर में प्रसाद पाने के लिए लगेगा आधार कार्ड, कालाबाजारी रोकने के लिए अनोखा उपाय

Aadhaar Registration For Tirupati: टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी वेंकैया चौधरी ने कहा कि दर्शन के लिए टोकन या टिकट वाले भक्त पहले की तरह एक मुफ्त लड्डू प्राप्त कर सकते हैं.

Aadhaar Registration For Tirupati: आंध्र प्रदेश में तिरुपति जिले के तिरुमाला में स्थिति प्रसिद्ध वेंकटेश्वर मंदिर में भक्त दर्शन के बाद लड्डू प्रसाद जरूर लेते हैं. जहां लड्डू की भारी मांग को देखते हुए कुछ दलाल ऊंचे दामों पर लड्डू बेच रहे हैं. जिसके कारण कई भक्त ठगे जा रहे हैं. इसको देखते हुए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड ने लड्डू प्रसाद की बिक्री को लेकर कदम उठाए हैं. मंदिर प्रबंधन का कहना है कि जिन भक्तों के पास दर्शन टिकट नहीं हैं, उनके लिए आधार रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने गुरुवार (29 अगस्त) को घोषणा की कि उसने लड्डू प्रसादम (पवित्र भोजन) प्राप्त करने के इच्छुक टोकन रहित भक्तों के लिए आधार वैरिफिकेशन शुरू किया है. इस दौरान टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी वेंकैया चौधरी ने कहा कि कुछ बिचौलिए काला बाजार में लड्डू बेच रहे हैं. इस फैसले का उद्देश्य ऐसी घटनाओं को रोकना और लड्डू बांटने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाना है.

दलाल ऊंचे दामों पर बेच रहे लड्डू- वेंकैया चौधरी

वहीं, टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी वेंकैया चौधरी ने साफ किया कि यह फैसला श्रद्धालुओं के बेहतर हित में लिया गया है. चौधरी ने अन्नामैया भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में बताया, "हमने देखा है कि कुछ बिचौलिए काला बाजार में लड्डू बेचकर व्यवस्था का दुरुपयोग कर रहे हैं. इसे रोकने के लिए, बिना दर्शन टोकन वाले भक्त अब दो लड्डू प्राप्त करने के लिए तय लड्डू काउंटरों पर अपना आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

दर्शन टिकट वाले भक्तों को आधार रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

इसके साथ ही ये भी साफ किया गया है कि दर्शन टिकट वाले भक्तों को आधार पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि जिन भक्तों के पास दर्शन टिकट नहीं है, उनके लिए सिर्फ दो लड्डू की व्यवस्था की गई है और वे 24 घंटे के बाद दो और लड्डू प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं.

दर्शन टिकट और टोकन न होने पर आधार कार्ड से मिलेंगे 2 लड्डू- TTD

टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी वेंकैया चौधरी ने आगे कहा कि"लड्डू कॉम्प्लेक्स में स्पेशल काउंटर बनाए गए हैं जिसमें खासतौर से ये काउंटर 48 और 62 पर मिलेंगे. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दर्शन के लिए टोकन या टिकट वाले भक्त पहले की तरह एक मुफ्त लड्डू प्राप्त करने के अलावा अतिरिक्त लड्डू खरीदना जारी रख सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन भक्तों के पास दर्शन टिकट और टोकन नहीं हैं, उन्हें आधार कार्ड पंजीकरण के साथ दो लड्डू बेचे जाएंगे.

यह भी पढ़ें: SC-ST कोटे पर मिली नौकरी छोड़नी पड़ेगी? लाखों कर्मचारियों की इस परेशानी पर सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा, वो आपको जरूर जानना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget