एक्सप्लोरर

टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन के निधन से दुखी हूं. उनकी सामुदायिक सेवा पहलों, भारत की प्रगति के प्रति जुनून और हमारी संस्कृति में गहरी रुचि के लिए याद किया जाएगा.

टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन का कोविड-19 संबंधी दिक्कतों के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार (13 मई) को निधन हो गया. 84 वर्षीय इंदु जैन आजीवन आध्यात्मिक साधक, कला की विशिष्ट संरक्षक, अग्रणी परोपकारी और महिलाओं के अधिकारों का समर्थक रहीं.

इंदु जैन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- "टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन के निधन से दुखी हूं. उन्हें सामुदायिक सेवा पहलों, भारत के विकास के प्रति उनके जुनून और भारतीय संस्कृति में गहरी रूचि के लिए उनको याद किया जाएगा. मुझे उनके साथ की बातचीत याद है. उनके परिवार को मेरी तरफ से सांत्वना. ओम शांति."

इंदु जैन ने साल 2000 में सतत विकास और परिवर्तनकारी बदलाव का लक्ष्य लेकर द टाइम्स फाउंडेशन की स्थापना की थी. वह इसकी अध्यक्षा थीं. यह भारत के सम्मानित गैर-सरकारी संस्थाओं में से एक है जो सामुदायिक सेवाएं मुहैया कराता है. यह फाउंडेशन भूकंप, बाढ़, चक्रवात और महामारी जैसी आपदा राहत कार्यों के लिए सामुदायिक सेवा, और टाइम्स रिलीफ फंड चलाता है.

वह FICCI लेडिज ऑर्गेनाइजेश (एफएलओ) की संस्थापक अध्यक्ष रही, जिसकी स्थापना साल 1983 में की गई थी ताकि भारत की महिला उद्यमियों और पेशेवरों को बढ़ावा दिया जा सके. साल 1999 से वह भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट की चेयरपर्सन रही. इस ट्रस्ट की स्थापना साहू शांति प्रसाद जैन (उनके ससुर) ने साल 1944 में की थी ताकि भारतीय भाषाओं क बढ़ावा दिया जाए.

यह ट्रस्ट प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ अवॉर्ड देती है. साल 2016 के जनवरी में केन्द्र सरकार ने इंदु जैन को उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget