एक्सप्लोरर

Time magine: टाइम मैग्जीन ने किसान आंदोलन से जुड़ी महिलाओं को समर्पित किया कवर पेज, देखिए

टाइम मैग्जीन ने अपना अंतरराष्ट्रीय कवर पेज उन महिलाओं को समर्पित किया है जो दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही हैं. कवर पेज पर नजर आ रही महिलाएं महीनों से कैंप कर रही हैं और तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर रही हैं.

किसान आंदोलन को शुरू हुए करीब 100 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन आंदोलन में शामिल पुरुष और महिलायें हार मानने के लिए तैयार नहीं है और डट कर कानून को वापस लेने की मांग कर रही हैं.  महिलाओं की इस निडरता और आत्मविश्वास को देखते हुए टाइम मैग्जीन  ने उनके विरोध प्रदर्शन की तस्वीर अपने अंतरराष्ट्रीय कवर पर शामिल की है. जो महिलाएं दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के विरोध का नेतृत्व कर रही हैं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय कवर का हिस्सा बनाया गया है और साथ में टैग लाइन दी है जिसमें लिखा है  'मुझे डराया नहीं जा सकता, मुझे खरीदा नहीं जा सकता'.

कैसा है टाइम का नया कवर:

टाइम मैग्जीन के कवर पर कुछ महिला किसानों को उनके युवा बच्चों को अपनी बाहों में लिए नारेबाजी करते हुए दिखाया गया है. इस तस्वीर में कई पुरानी महिला प्रदर्शनकारी भी शामिल हैं, जो महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के साथ मिलकर विरोध कर रही हैं.

टाइम मैग्जीन में छपा लेख:

टाइम मैग्जीन में छपे एक लेख में बताया गया है कि कैसे महिला किसानों ने अपने आंदोलन को जारी रखने का संकल्प लिया और आज भी उस पर अडिग हैं, जबकि सरकार ने महिलाओं को घर वापस जाने के लिए कहा था, लेकिन इसके विपरीत वो पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हजारों किसानों के लिए नेतृत्व में खड़ी रहीं. वहीं भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शन का रिहाना और ग्रेटा थुनबर्ग जैसी अंतरराष्ट्रीय आइकन और मशहूर हस्तियों ने भी समर्थन किया था. जिसके बाद विवाद और ज्यादा बढ़ गया था. केंद्र ने रिहाना और ग्रेटा के ट्वीट के तुरंत बाद एक बयान जारी किया और मशहूर हस्तियों से भारत के आंतरिक मामलों पर सनसनीखेज टिप्पणी करने से बचने की चेतावनी तक दे दी थी.

इसे भी पढ़ेंः

TMC Candidates List 2021: TMC के उम्मीदवारों का हुआ ऐलान, मनोज तिवारी को यहां से मिला टिकट

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी, वायुसेना से मांगी गई मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget