एक्सप्लोरर

TRENDING: नोटबंदी के तीन साल पूरे, सोशल मीडिया पर लोगों ने पीएम मोदी को उनके 'चौराहे' वाले बयान पर ही घेरा

TRENDING: नोटबंदी के आज तीन साल पूरे हो गए हैं. सोशल मीडिया पर आज इससे संबंधित कई हैशटैग सुबह से ही ट्रेंड में हैं. आज ट्विटर पर लोग पीएम मोदी ने उनके ही 'चौराहे' वाले बयान को लेकर घेर रहे हैं.

नई दिल्ली: आज नोटबंदी के तीन साल पूरे हो गए हैं. 8 नवंबर वही दिन है जब तीन बरस पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रात आठ बजे दूरदर्शन के जरिए देश को संबोधित करते हुए 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया. नोटबंदी की यह घोषणा उसी दिन आधी रात से लागू हो गई.

इससे कुछ दिन देश में अफरातफरी का माहौल रहा और बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं. बाद में 500 और 2000 के नये नोट जारी किए गए. सरकार ने ऐलान किया कि उसने देश में मौजूद काले धन और नकली मुद्रा की समस्या को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया है. आज नोटबंदी के तीन साल पूरे होने पर विपक्षी पार्टियां जहां केंद्र सरकार को घेर रही हैं वहीं बीजेपी नेता इस पर चुप्पी साधे हुए हैं. सोशल मीडिया पर आज नोटबंदी ट्रेंडिंग टॉपिक है और लोग इस पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर आज पीएम मोदी का वो बयान भी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर 50 दिनों में उनकी गलती निकल जाए तो वो देश के किसी भी चौराहे पर खड़े होकर सजा भुगतने को तैयार हैं. पीएम का बयान था, "भाइयों बहनों, मैंने देश से सिर्फ 50 दिन मांगे हैं. अगर कोई मेरी गलती निकल जाए, कोई मेरा ग़लत इरादा निकल जाए. तो आप जिस चौराहे पर मुझे खड़ा करेंगे, मैं खड़ा होकर, देश जो सजा देगा वो सजा भुगतने को तैयार हूं." आज इसी बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार पीएम मोदी और बीजेपी की ट्रोलिंग हो रही है.

 

 

नोटबंदी को लेकर इंडियन यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता आज मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. ये प्रदर्शन आरबीआई ऑफिस के बाहर हो रहा है. इस प्रदर्शन के बीच पुलिस ने इन्हें हिरासत में भी ले लिया.

कांग्रेस भी आज सोशल मीडिया पर लगातार इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है. राहुल गांधी ने आज नोटबंदी को आतंकी हमले जैसा बताया है तो वहीं प्रियंका ने पूछा है कि इस तुगलकी फरमान की जिम्मेदारी कौन लेगा? विस्तार से पढ़ें - Trending: शशि थरूर ने नोटबंदी को बताया 'ओन गोल', जानिए फैसले के तीन साल पूरे होने पर किसने क्या कहा

यह भी पढ़ें- 

नोटबंदी के 3 साल: वित्त मंत्रालय के पूर्व अधिकारी का दावा- ‘2000 के नोट की हो रही जमाखोरी, बंद कर देना चाहिए’

राहुल गांधी ने नोटबंदी को बताया ‘आतंकी हमला’, कहा- जिम्मेदार लोगों को मिले सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget