एक्सप्लोरर

नोटबंदी के 3 साल: वित्त मंत्रालय के पूर्व अधिकारी का दावा- ‘2000 के नोट की हो रही जमाखोरी, बंद कर देना चाहिए’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन साल पहले आज ही के दिन 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट को बंद करने की घोषणा की. इसका मकसद काले धन पर अंकुश लगाना, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना था.

नई दिल्ली: नोटबंदी की तीसरी सालगिरह पर आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव एससी गर्ग ने कहा है कि दो हजार रुपए के नोट को बंद कर देना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट की जगह लाए गए दो हजार रुपए के नोट की जमाखोरी की जा रही है और इसे बंद कर देना चाहिए.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन साल पहले आज ही के दिन 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट को बंद करने की घोषणा की.

भारत में डिजिटल भुगतान का विस्तार धीमा- गर्ग

एससी गर्ग ने एक नोट में कहा, "वित्तीय प्रणाली में अब भी काफी मात्रा में नकदी है. 2,000 रुपये के नोटों की जमाखोरी इसका सबूत है. पूरी दुनिया में डिजिटल भुगतान का विस्तार हो रहा है. भारत में भी ऐसा ही हो रहा है. हालांकि, विस्तार की रफ्तार धीमी है." वित्त मंत्रालय से स्थानांतरण के बाद गर्ग ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली थी.

राहुल गांधी ने नोटबंदी को बताया ‘आतंकी हमला’, कहा- जिम्मेदार लोगों को मिले सजा

मुद्रा के लेनदेन में 2,000 रुपये के नोट ज्यादा नहीं दिखते- गर्ग

गर्ग ने कहा कि मूल्य के आधार पर चलन में मौजूद मुद्रा में 2,000 रुपये के नोट की एक-तिहाई हिस्सेदारी है. उन्होंने दो हजार रुपये के नोट को बंद करने या चलन से वापस लेने की वकालत करते हुए कहा, " वास्तव में 2,000 रुपये के नोटों का एक अच्छा-खासा हिस्सा चलन में नहीं है. इनकी जमाखोरी हो रही है. इसलिए मुद्रा के लेनदेन में 2,000 रुपये के नोट ज्यादा नहीं दिखते हैं."

एससी गर्ग ने आगे कहा, "बिना किसी दिक्कत के इन नोटों को बंद किया जा सकता है. इसका एक आसान तरीका है कि इन नोटों को बैंक खातों में जमा कर दिया जाए. इसका उपयोग प्रक्रिया के प्रबंधन में किया जा सकता है." उन्होंने कहा, ‘’भुगतान करने के बेहद सुविधाजनक डिजिटल मोड तेजी से नकदी की जगह ले रहे हैं. हालांकि भारत को इस दिशा में अभी लंबी दूरी तय करना है क्योंकि देश में 85 प्रतिशत से अधिक लेनदेन में अभी भी नकदी की मौजूदगी है."

यह भी पढ़ें-

आर्थिक मोर्चे पर भारत को बड़ा झटका, मूडीज ने रेटिंग घटाकर 'स्टेबल' से 'नेगेटिव' की

महाराष्ट्र में किसी ने सरकार नहीं बनाई तो राज्यपाल के पास हैं ये तीन विकल्प, जानें

टाइम मैग्जीन में पीएम मोदी को 'डिवाइडर इन चीफ' बताने वाले आतिश तासीर ने गंवाया OCI स्टेटस

BALA Movie Review: गंजेपन ने 'बाला' की जिंदगी में मचाया कोहराम, मजेदार है आयुष्मान की ये फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
‘2029 तक पंजाब को नशा मुक्त कर देंगे’, जालंधर में अमित शाह का बड़ा ऐलान
‘2029 तक पंजाब को नशा मुक्त कर देंगे’, जालंधर में अमित शाह का बड़ा ऐलान

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी को पद से हटाया, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
रैकिंग में विराट कोहली की छलांग, दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
रैकिंग में कोहली की छलांग, नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये

Embed widget