एक्सप्लोरर

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई. हादसे में 19 लोगों की मौत और 25 के घायल होने का दावा किया गया है.

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई. रिपोर्टों के अनुसार, शनिवार 17 अक्टूबर की शाम करीब 7:40 बजे बारिश शुरू होने के बाद पंडाल में जाने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ गई. संकरे एंट्री और एग्जिट रास्तों पर दबाव बढ़ने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. कई लोगों के गिरने के बाद भगदड़ मच गई.

हादसे की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. यह भी देखा जा रहा है कि पंडाल में आने-जाने के रास्ते, भीड़ को संभालने की व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त थे या नहीं. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में अभी तक 19 लोगों की मौत हुई और 25 लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद प्रशासन ने घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही रोक दी. पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है. आयोजक समिति, निजी सुरक्षा कर्मियों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई गई है.

मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए सहायता का दावा

पश्चिम बंगाल के शुभेंदु अधिकारी सरकार ने मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है. घायलों को 5 लाख रुपये की मदद और इलाज का खर्च उठाने की बात भी कही गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा किए जाने की जानकारी दी गई है.

क्या पूजा समिति के पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया?

चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के महासचिव और कुछ अन्य पदाधिकारियों ने हादसे के बाद इस्तीफा दे दिया. फिलहाल यह स्पष्ट होना बाकी है कि भगदड़ की मुख्य वजह बारिश के बाद बढ़ी भीड़ थी, रास्तों की कमी थी या सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक हुई थी.

चश्मदीदों का बयान

हादसे को लेकर घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने चोरबागान सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ का जिक्र किया. एक महिला ने कहा कि माइक की मदद से लगातार निर्देश दिए जा रहे थे कि पंडाल के अंदर सही से जाए, ज्यादा झुके नहीं वरना भगदड़ मच सकती है.

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'विजय थलापति नहीं बना पाते सरकार अगर...', दिनाकरन का बड़ा खुलासा
'विजय थलापति नहीं बना पाते सरकार अगर...', दिनाकरन का बड़ा खुलासा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
आतंकवाद-दुनिया में जारी युद्ध पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर, ' हम मूक दर्शक बनकर...'
'केवल तमाशा नहीं देख सकते', आतंकवाद-दुनिया में जारी युद्ध पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
Advertisement

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget