एक्सप्लोरर

राम जन्म भूमि शिलान्यास का विरोध करने वालों की मंशा भूमि पूजन टलवाने की: BJP सांसद राकेश सिन्हा

राम मंदिर के शिलान्यास की तारीख सामने आ चुकी है. राम मंदिर का 5 अगस्त को शिलान्यास होने वाला है. इसी दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम जन्मभूमि स्थल पर भूमि पूजन करेंगे.

नई दिल्ली: राम मंदिर के शिलान्यास की तारीख सामने आ चुकी है. राम मंदिर का 5 अगस्त को शिलान्यास होने वाला है. इसी दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम जन्मभूमि स्थल पर भूमि पूजन करेंगे. इस सब के बीच जहां कुछ विपक्षी दल कोरोना काल में राम जन्म भूमि स्थल पर भूमि पूजन को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. तो वहीं शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने भी इसके मुहूर्त को लेकर सवाल उठाए थे. लगातार उठ रहे इन सवालों पर बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने हमला करते हुए कहा कि जो भी लोग सवाल उठा रहे हैं. यह कांग्रेस के वह मुखौटे हैं, जो सालों से राम मंदिर का विरोध करते रहे हैं. साथ ही अब जबकि भूमि पूजन की तारीख सामने आ चुकी है, कांग्रेस अपने इन्हीं मुखौटों के जरिए उसका विरोध करवा रही है.

विरोध करने वाले और सवाल खड़े करने वाले राम जन्म भूमि शिलान्यास को टलवाना चाहते हैं

बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने हमला करते हुए कहा की राम जन्म भूमि के भूमि पूजन का इंतजार आज से नहीं, बल्कि सदियों से किया जा रहा था. साथ ही अब जबकि यह तारीख सामने आ गई है और खुद प्रधानमंत्री भूमि पूजन करने के लिए अयोध्या जा रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस अपने इन्हीं मुखौटों और मुखबिरों के सहारे अलग-अलग तरीकों से उस पर सवाल खड़े करवा रही है, जिससे कि किसी भी सूरत में राम जन्मभूमि का भूमिपूजन का कार्यक्रम टल जाए.

कोरोना से लड़ाई और चीन से तनावग्रस्त हालातों का राम मंदिर शिलान्यास पर असर नहीं

बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने विपक्ष के उन राजनेताओं पर भी सवाल उठाया जो कोरोना काल और चीन के साथ तनाव ग्रस्त हालात में राम मंदिर शिलान्यास को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. राकेश सिन्हा ने विपक्षी नेताओं पर हमला करते हुए कहा की मोदी सरकार कोरोना काल में लगातार जनता के हितों में कदम उठा रही है. और इसका जमीनी स्तर पर असर भी दिख रहा है. इसके साथ ही चीन के साथ चल रहे विवाद पर भी प्रधानमंत्री ने खुद सीमा पर जाकर चीन को कड़ा संदेश दिया है. जो कदम उठाए जा रहे हैं, उससे भी चीन बौखलाया हुआ है.

तो ऐसे में जो लोग कोरोना काल और चीन के साथ तनावपूर्ण स्थिति की बात कहकर राम मंदिर के शिलान्यास को लेकर सवाल पूछ रहे हैं उनका मकसद कुछ और ही है. लेकिन फिलहाल राम मंदिर शिलान्यास अपनी तय तारीख पर होगा और इस दौरान भी सारे नियम कानूनों का पूरी तरह पालन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें. 

राजस्थान विधानसभा का सत्र बुलाए जाने पर राजी हुए राज्यपाल, रखी 3 शर्तें

CM गहलोत ने पीएम मोदी से की बात, कहा- राजस्थान मामले पर दखल दें, BJP सरकार गिराने की कोशिश कर रही 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget