एक्सप्लोरर

Corona Vaccine: महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वालों को मिल सकती है ये छूट, जानें सरकार ने क्या कहा?

Corona Vaccine: उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि राज्य उन लोगों को छूट देने पर विचार कर रहा है जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले ली है. इससे नागरिक टीका लगवाने के लिए प्रेरित होंगे.

Corona Vaccine: महाराष्ट्र सरकार पूरी तरह टीका लगवा चुके लोगों को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाई पाबंदियों से छूट देने पर विचार कर रही है. उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को कहा कि सरकार दुकानों और रेस्त्रां को शाम चार बजे तक बंद करने का समय बढ़ाने पर भी विचार कर रही है. उन्होंने बताया कि वीकेंड पर छूट देने का फैसला अगले हफ्ते लिया जा सकता है.

पवार ने कहा, ‘‘राज्य उन लोगों को छूट देने पर विचार कर रहा है जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले ली है. इससे नागरिक टीका लगवाने के लिए प्रेरित होंगे.’’ उन्होंने कहा कि दुकानों और रेस्त्रां को बंद करने का समय शाम चार बजे से बढ़ाकर सात बजे किए जाने की मांग की जा रही है. उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम दुकानों और रेस्त्रां का समय बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं लेकिन अंतिम फैसला मुख्यमंत्री लेंगे. हम सोमवार को विशेषज्ञों से मुलाकात कर रहे हैं जिसके बाद वीकेंड पर छूट देने पर फैसला लिया जाएगा.’’

सरकार कर रही है तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां
पवार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पिछले महीने के मुकाबले और अधिक लोगों को टीका लगाना है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए चिकित्सा बुनियादी ढांचा बनाने जैसे कई कदम उठा रही है.

पवार ने कहा, ‘‘तीसरी लहर की संभावना के बारे में कई खबरें हैं. पहली और दूसरी लहर में अस्पतालों में मरीजों के अधिक संख्या में भर्ती होने, ऑक्सीजन वाले बिस्तर, वेंटिलेटर और मेडिकल ऑक्सीजन की मांग की रिपोर्टों के आधार पर हम पुणे जिले में महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर रहे हैं.’’

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 6,753 नए मामले आए और 167 लोगों ने जान गंवाई. इसी के साथ राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 62,51,810 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 1,31,205 पर पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें:

कोरोना काल में प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भक्त करेंगे भोलेनाथ की पूजा, प्रशासन भी है तैयार

Coronavirus Cases: लगातार दूसरे दिन 40 हजार से कम आए कोरोना केस, 546 संक्रमितों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में हेट स्पीच बिल पर सियासत तेज, बीजेपी ने बताया राजनीतिक हथियार, रेड्डी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
तेलंगाना में हेट स्पीच बिल पर सियासत तेज, बीजेपी ने बताया राजनीतिक हथियार, रेड्डी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था भारत के खिलाफ साजिश, जानें बांग्लादेश कनेक्शन
लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था भारत के खिलाफ साजिश
India Air Tickets: मिडिल ईस्ट जंग की वजह से फ्लाइट टिकट कैसे होगा महंगा, ये रहा पूरा गणित
मिडिल ईस्ट जंग की वजह से फ्लाइट टिकट कैसे होगा महंगा, ये रहा पूरा गणित
पहली बार देश के मुख्य न्यायाधीश ने किया सैनिकों से संवाद, कहा- आप सीमा संभालिए, आपके हितों की रक्षा देश का जिम्मा
पहली बार देश के मुख्य न्यायाधीश ने किया सैनिकों से संवाद, कहा- आप सीमा संभालिए, आपके हितों की रक्षा देश का जिम्मा

वीडियोज

Iran Israel War Update: अंतिम फैसला के इंतजार में ट्रंप..शुरु होगा Ground War? | Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: Florida में ट्रंप के विमान तक कैसे पहुंचा संदिग्ध ड्रोन? हाई अलर्ट | America
Israel Iran War Update: तेहरान, ईरान, अबू धाबी..24 घंटे में कहां-कहां पर हमले हुए? | Hormuz Strait
NO Kings Protest: Trump का US में क्यों हो रहा विरोध? सड़कों पर उतरे लोग | Trump | Iran Israel War
Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
कल्याण सिंह के पोते को यूपी का CM बनाने की मांग, BJP सांसद के बयान से मची सियासी हलचल
कल्याण सिंह के पोते को यूपी का CM बनाने की मांग, BJP सांसद के बयान से मची सियासी हलचल
India Vs Pakistan Fighter Jet: राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Colored Capsicum Farming: 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
Embed widget