एक्सप्लोरर

कोरोना काल में प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भक्त करेंगे भोलेनाथ की पूजा, प्रशासन भी है तैयार

सावन के पवित्र महीने में भक्तों को प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही मंदिरों में जाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करना होगा. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही भक्त भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे.

Noida Sanatan Dharm Mandir Corona Protocol: कोरोना महामारी अब आस्था और सदियों से चली आ रही परंपराओं पर भी भारी पड़ने लगी है. यही वजह है कि जिला प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सावन में सनातन धर्म मंदिर की गर्भ गुफा में मास्क लगाकर महज 5 भक्तों को ही जाने की अनुमति दी है, जिसको लेकर मंदिर प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है. 

करना होगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन 
सावन के पवित्र महीने में भक्तों को प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही मंदिरों में जाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करना होगा. इससे पहले सावन के महीने में मंदिरों में शिव भक्तों की ऐसी भीड़ उमड़ती थी कि भक्त एक दूसरे पर गिरते हुए भोलेनाथ के दर्शन करते थे. लेकिन, महामारी के चलते अब इस तरह की तस्वीरें देखने को नहीं मिलेंगी. भक्तों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही इस बार भी भोलेनाथ की पूजा करनी होगी.  

कोरोना गाइडलाइन का किया जा रहा है पालन 
एबीपी गंगा से खास बातचीत में सनातन धर्म मंदिर प्रशासन ने बताया कि प्रशासन की तरफ से जारी कि गई कोरोना गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन किया जा रहा है. यही वजह है की गर्भ गुफा में किसी को भी आने की अनुमति नहीं दी गई है. गर्भ गुफा में पुजारी मौजूद होंगे जो भक्तों का जल, दूध, पुष्प, बेलपत्र लेकर शिवलिंग पर चढ़ाएंगे और उसके बाद उन्हें आगे जाने देंगे. यही नहीं, नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाकर भक्त गर्भ गुफा में पहुंचेंगे और शिवलिंग को बिना छुए पूजा-अर्चना करेंगे.

महामारी ने किया प्रभावित 
एबीपी गंगा की टीम ने उन भक्तों से भी बातचीत की जो मंदिर में शिव पूजा करने पहुंचे थे. उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि महामारी की वजह से पिछले दो बार से शिव भक्त काफी ज्यादा निराश हैं. क्योंकि, उन्हें शिव की पूजा में भी कोरोना नियमों का पालन करना पड़ रहा है. जबकि, शिव भक्त तो सावन के महीने में एक दूसरे पर गिरते पड़ते हुए भोलेनाथ के दर्शन कर पाते थे. महामारी ने सदियों से चली आ रही परंपरा और भावनाओं पर भी अपना प्रभाव डाला है. 

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जा रहा है ध्यान 
बता दें कि, मंदिर में जो भी शिव भक्त नजर आए उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही वो मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे. वहीं, मंदिर प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए पटिया बना रखी थी साथ ही सर्किल भी बना रखे थे ताकि सर्किल में खड़े होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही भक्त भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करें.

मंदिर प्रशासन ने भी की तैयारी 
यानी कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि सावन के माहीने में भी भक्त कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे. इसको लेकर मंदिर प्रशासन ने भी खासी तैयारी कर रखी है. तो वहीं शिव भक्त भी इस महामारी को देखते हुए नियमों का पालन करते हुए ही पूजा-अर्चना करने की बात कह रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 

69 हजार शिक्षकों की भर्ती पूरी हुई, छह हजार से ज्यादा टीचर्स को मिला नियुक्ति पत्र

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget