एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के दौरान भी घरों तक गैस सिलेंडर पहुंचाने वालों को मिलेगा सुरक्षा कवच

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तेल कंपनियों ने घरों में सिलेंडर पहुंचाने वाले को लेकर चर्चा की. इसके बाद कंपनियों ने सुरक्षा कवर देने का फैसला किया.

नई दिल्ली: कोरोना संकट से जूझ रहे देश में जो लोग हमारे और आपके घरों तक गैस सिलेंडर पहुंचा रहे हैं उनके लिए अब कंपनियों ने 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि रखने का प्रावधान किया है. इस दौरान अगर कोई दुखद घटना घटती है जिसमें शोरूम में काम करने वाले किसी कर्मचारी, गोडाउन के रखरखाव की जिम्मेदारी रखने वाले कर्मचारी, मैकेनिक या फिर जो लोग घरों तक एलपीजी सिलेंडर पहुंचा रहे हैं उनके साथ कोई हादसा होता है तो उनके परिवार को यह अनुग्रह राशि दी जाएगी. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ हुई बैठक के बाद एलपीजी सप्लाई करने वाली कंपनियों ने लिया यह फैसला.

लॉक डाउन के बावजूद गैस एजेंसी भी कर रही है काम

गौरतलब है कि कोरोना संकट से जूझ है देश में प्रधानमंत्री ने 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया है. लेकिन इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इस बात की भी घोषणा की है कि लोगों को रोजमर्रा में काम आने वाली चीजों की किल्लत नहीं होने दी जाएगी. इसी कड़ी में खाने-पीने की दुकानों से लेकर पेट्रोल पंप और गैस सिलेंडर पहुंचाने वाली एजेंसियां लगातार खुली हुई हैं और इन जगहों पर लोग लॉकडाउन के हालातों के बावजूद काम कर रहे हैं.

पेट्रोलियम मंत्री के साथ हुई बैठक में लिया गया सुरक्षा कवच देने का फैसला

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जब तेल कंपनियों के साथ इस सिलसिले में चर्चा की तो यह तय किया गया कि जो लोग ऐसे हालातों में भी काम कर रहे हैं और लोगों के घरों तक गैस सिलेंडर पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाए हुए हैं उनकी सुरक्षा को लेकर भी कदम उठाए जाने की जरूरत है. जिसके बाद गैस सप्लाई करने वाली कंपनियों ने अनुग्रह राशि देने का यह फैसला लिया है. कंपनियों के फैसले से देश के हज़ारों लोगों को रक्षा कवच मिलेगा जो करोड़ों लोगों के घरों तक इन हालातों में भी गैस सिलेंडर पहुंचाने के काम में लगे हुए हैं.

अंकित गुप्ता पिछले करीब ढाई दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने सहारा समय, न्यूज़ 24 और स्टार न्यूज़ (अब एबीपी न्यूज़) जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में काम किया है. वर्तमान में वह एबीपी न्यूज़ में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. अपने लंबे करियर में उन्होंने पांच लोकसभा चुनावों, दर्जनों विधानसभा चुनावों और संसद के पिछले एक दशक से अधिक समय के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. जीएसटी, तीन तलाक, अनुच्छेद 370 और महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक विधायी फैसलों की कवरेज उनके अनुभव का हिस्सा रही है.

न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग में उन्हें दिल्ली की सीलिंग और डिमोलिशन कार्रवाई, जेसिका लाल हत्याकांड, प्रियदर्शिनी मट्टू केस, उपहार सिनेमा अग्निकांड, निर्भया कांड, आरुषि हत्याकांड, 2जी और कोयला घोटाले, राम रहीम, रामपाल, आसाराम और संजय दत्त से जुड़े मामलों सहित कई चर्चित मुकदमों की कवरेज का अनुभव है. उन्होंने तीन तलाक, समलैंगिकता और अनुच्छेद 370 से जुड़े मामलों के साथ राम मंदिर विवाद की हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक की सुनवाई और ऐतिहासिक फैसले को भी कवर किया है. राम मंदिर के शिलान्यास और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की कवरेज भी उनके अनुभव का अहम हिस्सा है.

इसके अलावा, 26/11 मुंबई आतंकी हमला, दिल्ली ब्लास्ट, सुशांत सिंह राजपूत मामला, उत्तराखंड त्रासदी, नेपाल भूकंप और दक्षिण एशिया के राजनीतिक बदलावों सहित देश-विदेश की बड़ी घटनाओं की ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने दर्शकों तक महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाई हैं. 

संपर्क करें- ankitg@abpnetwork.com, X हैंडल- @ReporterAnkitG

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'

Embed widget