एक्सप्लोरर

कोरोना का कहर: आज से दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों का होगा रैंडम कोविड टेस्ट

कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए नोएडा से सटे सभी बॉर्डर पर आज से रैंडम कोरोना टेस्ट होगा. इसके लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है.

नोएडा: आज से दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों का रैंडम कोरोना टेस्ट होगा. गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रशासन ने यह जानकारी दी है. कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली से आने वालों की औचक कोविड-19 जांच करने का फैसला जिलाधिकारी सुहास एल वाई की जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मंगलवार को हुई ऑनलाइन बैठक में लिया गया. इसके लिए गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने एक्शन प्लान तैयार किया है.

बताया जा रहा है कि इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया जाएगा. जहां एक से ज्यादा संक्रमित व्यक्ति मिलेगा, वहां टारगेट सैंपलिंग की जाएगी. इसमें डिलीवरी ब्वॉय, दुकानदार और रिक्शा चालक सहित अन्य लोग शामिल होंगे. जिलाधिकारी ने साफ किया कि नोएडा और दिल्ली के बीच लोगों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी.

जिलाधिकारी ने कहा, "दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को टीम बनाने का निर्देश दिया, जो डीएनडी (दिल्ली नोएडा फ्लाई वे) और चिल्ला में नोएडा-दिल्ली की सीमा पर तैनात रहेगी और राष्ट्रीय राजधानी से आने वाले लोगों की औचक कोविड-19 जांच करेगी."

जिलाधिकारी ने आगे कहा कि गौतमबुद्ध नगर जिले में हाल में संक्रमण के बढ़े मामलों की वजह से महामारी से लड़ने की रणनीति को चाकचौबंद किया गया है. उन्होंने कहा, "दिल्ली और अन्य स्थानों से लोगों की आवाजाही की वजह से संक्रमण बढ़ा है. इसलिए, ऐसे लोगों की औचक जांच की जाएगी और यहां के सभी संस्थानों को लक्षण वाले लोगों पर नजर रखने, पहचान करने और जरूरी इलाज मुहैया कराने के लिए परामर्श जारी किया गया है."

उन्होंने आगे कहा कि हाल के दिनों में त्योहार होने की वजह से दिल्ली और नोएडा में लोगों की आवाजाही बढ़ी है और इसलिए आने वाले कुछ दिन बहुत अहम होंगे. इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को भी अस्पतालों में पर्याप्त तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी ने बताया कि औचक जांच रैपिड एंटीजन किट से की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
डीए, कंटेनर समेत मोदी सरकार ने लिए ये 4 बड़े फैसले, दिवाली से पहले बड़ा तोहफा
डीए, कंटेनर समेत मोदी सरकार ने लिए ये 4 बड़े फैसले, दिवाली से पहले बड़ा तोहफा
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget