एक्सप्लोरर

वो 6 नाम जिन्होंने इस लॉकडाउन के दौरान आपको रखा है आगे !

एबीपी न्यूज़ की मुहिम रही है की हम आपको हमेशा आगे रखते है . इस लॉकडाउन के दौरान हमारी हर कोशिश रही है की हम हमेशा की तरह, हर ख़बर आप तक तेज़ी से पहुंचाएं. इस सोच पर चलने वाले सिर्फ हम ही नहीं देश के कुछ चुनिंदा ब्रांड्स भी है, जिन्होंने इस लॉकडाउन में आपको रखा है आगे !

लॉकडाउन के दौरान अचानक से जरूरी चीजों को छोड़कर सब कुछ बंद होने की वजह से बड़ी समस्या खड़ी हो गई थी, मगर अपने ग्राहकों को असुविधा न हो, उसस्के लिए इन ब्रांड्स ने कुछ ऐसा किया जो बहुत सराहनीय है

मदर डेयरी और अमूल

मदर डेयरी और अमूल दूध से जुड़े प्रोडक्ट के मामले में देश की सबसे बड़ी कम्पनियां हैं. लॉकडाउन के दौरान इनके लिए पहले की तरह समय पर काम कर पाना काफी मुश्किल था. लेकिन इन कंपनियों ने सभी मुश्किल हालात का सामना करते हुए देश के किसी भी कोने में अपनी सेवा को प्रभावित नहीं होने दिया. अमूल और मदर डेयरी ने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि लोगों को पहले कि तरह समय पर ताजा दूध और उससे बने हुए प्रोडक्ट मिलते रहे. लॉकडाउन दो महीने से ज्यादा वक्त तक चला और इस दौरान एक बार भी ऐसा मौका नहीं आया जब इन कंपनियों की सप्लाई चेन टूटी हो.

अमेजन

ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के लिए लॉकडाउन का वक्त बहुत ही चैलेजिंग था. चंद घंटों के अंदर जरूरी चीजों को छोड़कर बाकी सब सामान की सप्लाई को रोकने का फैसला किया गया था. हालांकि इन सब के बावजूद अमेजन ने लॉकडाउन के दौरान राशन और जरूरी सामान से जुड़ी हुई सेवाओं को पूरी तरह से जारी रखा. अमेजन ने रेड जोन समेत बाकी सभी जोन में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने हुए लोगों को उनके सामान की डिलीवरी पहुंचाई. मुश्किल हालात में भी अमेजन ने ऐसे तरीके से काम किया जिसमें किसी भी शख्स का पैकेट बिना कोई कॉन्टैक्ट के उस तक पहुंचे.

एयरटेल

लॉकडाउन के दौरान लोगों की जिंदगी में एक साथ कई बड़ी मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा था. एक ही झटके में सब कुछ बंद होने की वजह से लोग अपनों से पूरी तरह से कट गए थे. उस मुश्किल वक्त में मोबाइल अपनों से जुड़े रहने और मदद हासिल करने का एकमात्र जरिया था. यही नहीं इस दौरान पहली बार देश में इतनी बड़ी तादाद में लोगों को वर्क फ्रॉम होम करना पड़ा. चूंकि देश में वर्क कल्चर बदलने का यह पहला मौका था तो लोगों के सामने वर्क फ्रॉम होम में सबसे जरूरी चीज इंटरनेट को लेकर भी परेशानी खड़ी हो गई. इंडिया की सबसे पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने इस बात को समझा और उसके इंजीनियर्स ने सुरक्षा से जुड़ी हुई तमाम बातों का ध्यान रखते हुए लोगों को इंटरनेट से जुड़े रहने के विकल्प उपलब्ध करवाए. लॉकडाउन के बावजूद एयरटेल के यूजर्स को कंपनी ने पहले की तरह ही बिना रुकावट वाली सर्विस मुहैया करवाई.

एयरटेल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

दुकानें बंद हो चुकी थीं. लोग पहले की तरह अपने मोबाइल फोन को रिचार्ज नहीं कर पा रहे थे, ऐसे में एयरटेल ने अपनी थैंक्स एप में रिचार्ज के नए तरीके उपलब्ध करवाए. इतना ही नहीं देश सबसे पॉपुलर मोबाइल नेटवर्क एयरटेल यूजर्स की मुश्किलें आसान करने में ना सिर्फ सबसे ज्यादा एक्टिव रहा बल्कि उसने ऐसी पहल भी शुरू की जिससे लोगों ने एक-दूसरे की मदद की.

एटीएम से पोस्ट ऑफिस तक में हुआ रिचार्ज

लॉकडाउन के दौरान सिर्फ मेडिकल शॉप, पोस्ट ऑफिस और एटीएम जैसी जरूरी सेवाएं ही चालू थीं. एयरटेल ने यूजर्स की मुश्किलें कम करने के लिए इन्हीं को जरिया बनाया और एटीएम, मेडिकल शॉप और पोस्ट ऑफिस जैसी जरूरी सेवाओं वाली जगहों पर मोबाइल रिचार्ज की सेवा उपलब्ध करवाई. ऐसा करके एयरटेल ने लॉकडाउन के दौरान अपने यूजर्स के लिए रिचार्ज को लेकर कोई परेशानी खड़ी नहीं होनी दी.

घर पर पहुंचाया सिम

लॉकडाउन के दौरान नया सिम लेने का तो कोई जरिया ही नहीं बचा था. लेकिन एयरटेल ने अपने साथ नए जुड़ने वाले यूजर्स का पूरा ध्यान रखा. यूजर्स को नया सिम हासिल करने में बिल्कुल भी परेशानी ना उठानी पड़े इसलिए एयरटेल ने घर पर ही नए सिम की डिलीवरी की.

नए इंटरनेट और केबल कनेक्शन लगाए

लॉकडाउन की वजह से अधिकतर कंपनियां अपने कर्मचारियों से वर्क फॉर्म होम करवा रही थी. ऐसे में यूजर्स के लिए इंटरनेट की डिमांड बढ़ गई. एयरटेल ने लॉकडाउन के दौरान भी नए इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध करवाए. इतना ही नहीं लॉकडाउन के दौरान एयरटेल के ना सिर्फ पुराने कनेक्शन बेहतर तरीके से चालू रहे बल्कि नए कनेक्शन लगाने का सिलसिला भी जारी रहा.

खास बात यह रही कि एयरटेल के कर्मचारियों ने सिम की सुविधा और नए कनेक्शन लगाते वक्त अपनी और दूसरों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा. एयरटेल के इंजीनियर्स और बाकी कर्मचारी सेफ्टी गियर्स का इस्तेमाल कर रहे थे ताकि यूजर्स पूरी तरह से कोरोना के खतरे से बचे रहें.

अर्बन क्लैप

लॉकडाउन ऐसे वक्त में लगा था जब देशभर में गर्मी की शुरुआत होने वाली थी. लॉकडाउन की वजह से लोगों को अपने एसी यानी एयर कंडीशनर की सर्विस करवाने का मौका तक नहीं मिला. हालांकि अर्बन क्लैप ने लोगों को बिल्कुल निराश नहीं होने दिया. अर्बन क्लैप ने कस्टमर्स की जरूरत का ध्यान रखते हुए अपने टेक्नीशियन के जरिए हमेशा की तरह ही बेस्ट सर्विस मुहैया करवाई. चूंकि ऐसे हालात में सुरक्षा का ध्यान सबसे जरूरी थी इसलिए अर्बन क्लैप ने उस बात को प्राथमिकता पर रखते हुए सर्विस उपलब्ध करवाई.

जोमैटो और स्विगी

लॉकडाउन के दौरान हर शख्स की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. लॉकडाउन की वजह से कोई भी शख्स पहले ही तरह अपने घर में खाने बनाने के लिए मेड को नहीं बुला पा रहा था. ऐसे में बहुत सारे लोगों खुद ही खाना बनाते हुए नज़र आए. लेकिन ऐसे लोगों की भी बड़ी तादाद थी जिन्हें खुद खाना बनाना नहीं आता और वो पूरी तरह से खाने के मामले में दूसरों पर निर्भर थे.

जो लोग खाना नहीं बना पा रहे थे उनकी निर्भरता जोमैटो और स्विगी जैसे फूड डिलीवरी एप पर पहले से ज्यादा बढ़ गई. फूड डिलीवरी सर्विस देने वाली कंपनियों के लिए भी काम का तरीका बदल जाने की वजह से मुश्किल खड़ी हुई. लेकिन जोमैटो और स्विगी ने ना सिर्फ रेस्टोरेंट और राइडर्स की सुरक्षा का ध्यान रखा बल्कि अपने यूजर्स को भी कॉन्टैक्टलैस तरीके से खाने की डिलीवरी उपलब्ध करवाई.

अपोलो फार्मेसी

कोरोना वायरस की वजह से मेडिकल स्टोर के लिए सुरक्षा और हाइजीन का ख़याल रखना बेहद ही मुश्किल काम था. लेकिन अपोलो फार्मेसी इस चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहा. लॉकडाउन के दौरान दवाईयों के अलावा मास्क, सैनिटाइजर और ग्लव्स की मांग में बढ़ोतरी हो गई. अपोलो फॉर्मेसी ने ना सिर्फ स्टोर पर अपनी सर्विस में किसी बात की कमी आने दी बल्कि सुरक्षा के मद्देनज़र दवाई, मास्क और सैनिटाइजर की जरूरी सुविधा भी उपलब्ध करवाई.

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सहयोग देने के लिए अपोलो फार्मेसी ने दवाईयों के साथ मास्क और सैनिटाइजर फ्री में देने के ऑफर शुरू किए. अपोलो फार्मेसी का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों में कोरोना वायरस के खिलाफ जागरुकता लाना था, इसलिए कंपनी ने सही तरीके से हाथ धोने की मुहिम को करीब एक करोड़ लोगों तक पहुंचाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
नाबालिग, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र घुमाया, अब पुलिस ने आरोपियों की शर्ट उतरवाकर कराई परेड
नाबालिग, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र घुमाया, अब पुलिस ने आरोपियों की शर्ट उतरवाकर कराई परेड
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget