एक्सप्लोरर

Deepotsav 2021: दीपोत्सव में इस बार जलेंगे नौ लाख दीये, एक ही रंग में नजर आएंगे राम की पैड़ी पर बने मंदिर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में उसकी पौराणिकता और प्राचीनता के अनुसार दीपोत्सव मनाना शुरू किया था. अब साल दर साल दीपोत्सव की भव्यता बढ़ती जा रही है.

अयोध्या: अयोध्या में हर दीपावली से पहले दीपोत्सव में दिए जलाने का रिकॉर्ड बनता है, इस बार फिर ऐसा ही रिकॉर्ड बनने जा रहा है. अयोध्या में इस बार दीपोत्सव में नौ लाख दीये जलेंगे. राम की पैड़ी पर बने मंदिर एक ही रंग में नज़र आएंगे. दीपोत्सव के आयोजन को भव्य बनाने के लिए अवध यूनिवर्सिटी के वालेंटियर छात्र-छात्राएँ एक ही रंग के कपड़ों में नज़र आएंगे. दीपोत्सव का आयोजन तीन नवम्बर को किया जाएगा. 

यह योगी सरकार के कार्यकाल का आखिरी दीपोत्सव है, इसलिए सरकार इसे बहुत ही भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में उसकी पौराणिकता और प्राचीनता के अनुसार दीपोत्सव मनाना शुरू किया था. अब साल दर साल दीपोत्सव की भव्यता बढ़ती जा रही है.

इस बार के दीपोत्सव का 7 से 10 दिन तक आयोजन हो सकता है. इसके साथ ही 3 नवम्बर को होने वाले दीपोत्सव के दिन प्रधानमंत्री के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं जिसकी तैयारी भी अभी से शुरु हो गई है. जानकारी के मुताबिक  इस बार दीपोत्सव में 500 ड्रोन की मदद से एरियल ड्रोन शो की भी योजना है. एरियल ड्रोन शो में भगवान राम के जीवन पर आधारित आकृतियां आसमान में प्रदर्शित की जाएंगी. 

पिछले साल रामनगरी में आयोजित दिव्य दीपोत्सव में 6,06,569 दीये जलाकर अयोध्या ने ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कराया था. इस बार अयोध्या अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है. कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए सभी सुरक्षा के मानकों को देखा जाएगा. उसी प्रकार भव्यता के साथ कार्यक्रम होंगे. इस बार भी सारे कार्यक्रम होंगे.

रामलीला के आयोजनों को हरीझंडी
उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी में रामलीला के आयोजनों को हरीझंडी दे दी है. सरकार ने निर्देश दिए हैं कि रामलीला का मंचन खुले मैदान में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कराया जाए, रामलीला आयोजन की समृद्ध परंपरा रही है. नवरात्रि, दशहरा व दीपावली के पर्व नजदीक हैं. रामलीला कमेटियों की तैयारियां शुरू हो गई हैं. सभी कमेटियों से बातचीत कर उन्हें कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप आयोजन करने के लिए प्रेरित किया जाए. रामलीला मैदान की क्षमता के अनुरूप दर्शकों के शामिल होने की अनुमति दी जाए.

यह भी पढ़ें-
Corona Vaccination: देश में कल 1 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई, स्वास्थ्य मंत्री बोले- ऐसा पांचवीं बार हुआ
बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश- खुली अदालत में नहीं होगी यौन उत्पीड़न मामलों की सुनवाई, मीडिया पर भी रहेगा प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget