एक्सप्लोरर

इस अहम सबूत ने निर्भया के दरिंदों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया

निर्भया के दोस्त के बयान के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए इस बस को स्पॉट किया था.केस से जुड़े कई अहम सबूत इस बस में ही मौजूद थे.

नई दिल्ली: सात साल के लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार निर्भया के दोषियों को फांसी देने का वक्त आ गया है. चारों दोषियों को सुबह साढ़ें पांच बजे फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. लेकिन अपराधियों को अंजाम तक पहुंचाने में पुलिस की इन्वेस्टिगेशन काफी महत्वपूर्ण साबित हुई. इसमें सबसे अहम सुराग वो बस साबित हुई जिसके अंदर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया था.

इन्वेस्टिगेशन के लिहाज़ से बस कितनी महत्वपूर्ण थी इसका पता इसी बात से चलता है कि बस रिकवर करने के बाद पुलिस ने इसे मीडिया की नज़रों और पब्लिक के आक्रोश से बचाने के लिए त्यागराज स्टेडियम में खड़ा कर दिया था. केस से जुड़े कई अहम सबूत इस बस में ही मौजूद थे.

निर्भया के दोस्त ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने मुनिरका बस स्टॉप से एक सफेद रंग की चार्टर्ड बस ली थी जिस पर यादव ट्रैवेल लिखा था. बस की खिड़की पर पर्दे लगे हुए थे. बस के अंदर से एक शख्स द्वारका, पालम की आवाज़ लगा रहा था. कुछ और लोग भी अंदर बैठे थे जिन्हें उन्होंने यात्री समझा और बस में सवार हो गए.

निर्भया के दोस्त के बयान के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए इस बस को स्पॉट किया था. 17 दिसंबर 2012 को पुलिस ने बस को बरामद किया था और बस ड्राइवर राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. अन्य अपराधी मुकेश, पवन, अक्षय, विनय और नाबालिग आरोपी को भी इसके बाद एक-एक करके गिरफ्तार कर लिया.

यादव ट्रैवल लिखी उस बस को आज भी देखकर सिहरन उठती है. बस की खिड़कियों का कांच टूट गया है, पूरी बस में जंग लगा हुआ है, खिड़कियों पर लगे पीले पर्दे फ़टे पुराने हो गए हैं लेकिन अभी भी लगे हुए हैं, लाल रंग के सीट कवर वाली सीटें सड़ने लगी हैं, दीमक लग गए हैं, बस की पिछली सीट जहां निर्भया के साथ गैंगरेप किया गया उसी हालत में है, दीमक लग गए हैं लेकिन एक-एक तस्वीर चीख-चीख कर निर्भया के साथ हुई दरिंदगी की गवाही देती है.

लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार फांसी की तारीख तय कर दी गई. लेकिन बस को देखकर आज भी ज़हन में ये सवाल उठता है कि अगर उस दिन ये बस नियम उल्लंघन करती सड़कों पर न दौड़ती, उसमें पर्दे न लगे होते, ऑटो वाला निर्भया को घर तक छोड़ आता और उसे कभी इस बस में सवार ही ना होना पड़ता तो शायद वो आज भी हमारे बीच होती.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
मिडिल पावर के टैग पर जयशंकर की दोटूक, बोले- 'भारत पावर इन द मिडिल'
मिडिल पावर के टैग पर जयशंकर की दोटूक, बोले- 'भारत पावर इन द मिडिल'
Explained: क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget