एक्सप्लोरर

नोटों की गड्डी से खचाखच भरी अलमारी में रखे थे 142 करोड़ रुपये, तस्वीर हुई वायरल, जानिए पूरा मामला

Income Tax Raid: नोटों से भरी अलमारी की तस्वीर चर्चा का विषय बन गई. आयकर विभाग ने कहा कि कंपनी के ज्यादातर प्रोडक्ट्स संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, दुबई और अफ्रीकी देशों को निर्यात किए जाते हैं.

Income Tax Raid: आयकर विभाग (Income Tax Department) के छापे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तस्वीर में एक अलमारी दिखाई दे रही है लेकिन ये सामान्य नहीं है बल्कि उसमें 142 करोड़ से ज्यादा की नकदी ठूंस-ठूंस कर रखी गई है. नोटों की गड्डी से भरी अलमारी की इस तस्वीर को देखकर इंटरनेट यूजर झूम रहे हैं. लेकिन इसके पीछे आखिर क्या मामला है, क्यों ये तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों की दिलचस्पी पैदा कर रही है?

अलमारी में भरी नोटों की गड्डी का फोटो वायरल

दरअसल, आयकर विभाग ने 550 करोड़ बेहिसाब संपत्ति के खुलासा करने का दावा किया है और बताया कि 6 अक्टूबर को की गई छापेमारी के दौरान हैदराबाद की प्रमुख दवा कंपनी से आय का स्रोत नहीं बताने पर 142.87 करोड़ रुपये जब्त कर लिए गए. आधिकारिक बयान में आयकर विभाग ने कहा कि फार्मास्युटिकल समूह मध्यवर्ती बनाने में शामिल है. लिहाजा नोटों से भरी अलमारी का मामला सामने आने के बाद तस्वीर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई. लोग अपने-अपने हिसाब से रिएक्शन देने में जुट गए. गब्बर सिंह नाम के ट्विटर यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए चुटकी ली, "हैदराबाद में एक दवा कंपनी पर आयकर विभाग की रेड से ये खुलासा हुआ. ये देखकर मुझे लगता है कि उन्होंने लॉकर में कपड़ों को रखा होगा."

यूजर अपने-अपने हिसाब से रिएक्शन देने में जुटे 

यूजर रकम के सही आंकड़े का भी अनुमान लगाने की कोशिश कर रहे हैं और दवा कंपनी के दौलत बनाने पर अचरज कर रहे हैं. पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, "हैरानी होती है कैसे एक दवा कंपनी बड़ी मात्रा में नकदी बनाने में सफल रही."

वहीं आयकर विभाग ने बयान में आगे कहा कि कंपनी के ज्यादातर प्रोडक्ट्स संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, दुबई और अफ्रीकी देशों को निर्यात किए जाते हैं. हालांकि उसने फार्मास्युटिकल समूह के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट बताती है कि छापेमारी की कार्यवाही हेटेरो ड्रग्स के यहां की गई थी. हेटेरो ड्रग्स रेमडेसिवीर इंजेक्शन का जेनेरिक वर्जन भारत में लॉन्च करने वाली पहली दवा कंपनी है.

Viral Video: बाप-बेटी की जुगलबंदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जीत रहा सबका दिल, देखें

Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवा की सेहत हुई खराब, जानें इन शहरों की AQI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget