एक्सप्लोरर

KBC के नाम पर फर्जी लॉटरी मैसेज और फोन कॉल से रहें सावधान! वर्ना हो जाएगा बड़ा नुकसान

स्कैमर अपने डेटाबेस से किसी को भी रैंडम कॉल करते हैं और फंसाने की कोशिस करते हैं. अगर वॉयस कॉल से लोग झांसे में नहीं आते तो स्कैमर व्हाट्सएप के माध्यम से भी लोगों तक पहुंचने की कोशिश करते हैं.

नई दिल्ली: इन दिनों टीवी का लोकप्रिय क्विज़ शो 'कौन बनगा करोड़पति' (केबीसी) प्रसारित हो रहा है. सुपरस्टार अमिताभ बच्चन द्वारा इसे होस्ट किया जाता है. शो के टेलीविजन पर वापसी के साथ ही स्कैमर भी निर्दोष नागरिकों को फंसाकर अपनी किस्मत आजमाने का प्रयास कर रहे हैं. केबीसी शो का टेलीविजन के अलावा एक ऑनलाइन सेगमेंट भी है.

दर्शक कैश प्राइज जीतने के लिए सोनी-Liv मोबाइल ऐप पर केबीसी प्ले-अलॉन्ग फीचर के माध्यम से भी शो में भाग ले सकते हैं. स्कैमर यही विश्वास दिलाकर लोगों को धोखा दे रहे हैं कि उन्होंने वास्तव में केबीसी ऑनलाइन में बड़ा इनाम जीता है. यहां आपके लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि किस तरह से स्कैमर्स लोगों को अपने झांसे में ले रहे हैं.

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि केबीसी घोटाला कुछ नया नहीं है और यह हर साल होता है जब शो प्रसारित किया जा रहा होता है. लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि लोग अभी भी इस आसान घोटाले की चपेट में आ रहे हैं क्योंकि कुछ लोग "अपनी किस्मत पर अंधविश्वास करते हैं".

स्कैमर अपने डेटाबेस से किसी को भी रैंडम कॉल करते हैं और फंसाने की कोशिस करते हैं. अगर वॉयस कॉल से लोग झांसे में नहीं आते तो स्कैमर व्हाट्सएप के माध्यम से भी लोगों तक पहुंचने की कोशिश करते हैं. स्कैमर अधिकांश पीड़ितों को यह कहकर मनाते हैं कि "आपके परिवार के किसी सदस्य ने भाग लिया होगा और आपका नंबर दिया होगा". दिलचस्प बात यह है कि लोग उनका विश्वास करते हैं.

इन अंकों से शुरू होते हैं ज्यादातर फेक कॉल वाले नंबर पुलिस शिकायतों के अनुसार फर्जी कॉल अधिकांश 0092 से शुरू होने वाले नंबर्स से आते हैं. स्कैमर कभी-कभी खुद को केबीसी टीम का बताकर फोन करते हैं और पीड़ितों से आसान सा सवाल पूछते हैं. वे यह भी कहते हैं कि पीड़ित का मोबाइल नंबर लकी ड्रॉ में चुना गया है.

इस तरीके से होता है फर्जीवाड़ा यह बताने के बाद कि बाद कि पीड़ित ने केबीसी प्रतियोगिता जीती है, असली घोटाला शुरू होता है. इसके बाद पीड़ित को 25 से 30 लाख रुपये की इनाम राशि जीतने के लिए 8,000 रुपये से 10,000 रुपये के बीच जमा करने के लिए कहा जाता है. यह राशि आमतौर पर बैंक ड्राफ्ट के रूप में जमा करने के लिए कही जाती है.

कुछ मामलों में स्कैमर, पैसे जमा करने के बजाय पीड़ित के खाते से सीधे पैसे ट्रांसफर करने या बैंक खाते की डिटेल बारे में पूछते हैं. यहां समस्या यह है कि पीड़ित गोपनीय ऑनलाइन बैंकिंग विवरण दे देतें हैं जिसका उपयोग बाद में चोरी करने के लिए किया जाता है.

ये हैं बचने का उपाय अगर आपको इस तरह के घोटालों से बचना है तो इसके लिए काफी सतर्क रहने की जरूरत है. फोन पर किसी भी व्यक्ति को अपने खाते से संबंधित कोई गोपनीय जानकारी न दें. चाहे वह बैंककर्मी होने का ही दावा क्यों न करे. साथ ही फर्जी फोन कॉल्स से भी सावधान रहें.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget