एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगालः ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है. राज्यपाल जगदीप धनखड़ आज 43 नए मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिला रहे हैं.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है. राज्यपाल जगदीप धनखड़ आज 43 नए मंत्रियों को शपथ दिला रहे हैं. ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में 24 को कैबिनट मंत्री पद दिया जाएगा तो 19 नेताओं को मंत्री पद दिया जाएगा. इन 19 मंत्रियों में से कुछ को स्वतंत्र प्रभार के तौर पर रखा जाएगा तो कुछ मंत्रियों को राज्य मंत्री का प्रभार मिलेगा. ममता के नए मंत्रिमंडल में कई पुराने चेहरों को शामिल किया है तो वहीं कई युवा चेहरों को भी जगह दी गई है. ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में युवा और अनुभवी चेहरे एक साथ देखने को मिलेंगे.

अमित मित्रा को मंत्रिमंडल में मिली जगह

पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा को एक बार फिर से मंत्रिमंडल में जगह दी गई है. अमित मित्रा इस बार खराब स्वास्थ्य के कारण चुनाव नहीं लड़े थे. ऐसे में उन्हें इस बार फिर मंत्री बनाकर ममता बनर्जी ने उनपर बहुत बड़ा भरोसा जताया है. शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भी मौजूद रहीं.  

अमित मित्रा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के महासचिव के रूप में काम कर चुके हैं. ममता बनर्जी के दो कार्यकाल के दौरान अमित मित्रा वित्त, वाणिज्य और उद्योग मंत्री रह चुके हैं. अमित मित्रा खड़दह विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे.

मंत्रीमंडल में आठ महिला मंत्री

ममता बनर्जी ने अपने मंत्रिमंडल में आठ महिला मंत्रियों को भी शामिल किया है. इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी और पूर्व IPS हुमायूं कबीर समेत कई नए चेहरों को जगह मिली है.

शपथ ग्रहण समारोह के बाद दोपहर बाद करीब तीन बजे राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में मंत्रियों के विभागों का बंटबारा किया जा सकता है. सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गृह मंत्रालय के अलावा स्वास्थ्य विभाग अपने पास रख सकती हैं.

हिमंत बिस्वा सरमा बनेंगे असम के मुख्यमंत्री , दोपहर 12 बजे मंत्रिमंडल के साथ करेंगे शपथ ग्रहण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget