एक्सप्लोरर

कासगंज मामले की न्यायिक जांच हो : कांग्रेस

कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने मीडिया से कहा, "यह तभी स्पष्ट हो सकेगा, जब उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की देखरेख में न्यायिक जांच हो. हम जांच की मांग करते हैं

नई दिल्ली:  कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में गणतंत्र दिवस के दिन दो समुदायों के बीच हिंसा के मामले की न्यायिक जांच की मांग की. पार्टी ने रविवार को प्रदेश सरकार पर स्थिति से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया. कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने मीडिया से कहा, "यह तभी स्पष्ट हो सकेगा, जब उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की देखरेख में न्यायिक जांच हो. हम जांच की मांग करते हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं."

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर किया करारा प्रहार 

हाल में हुईं हिंसा की घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर करारा प्रहार किया और उन पर स्थिति से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "पुलिस बल होने के बावजूद ऐसी घटनाएं कैसे हो जाती हैं. यह वाकया प्रदेश सरकार की नाकामी दर्शाता है."

गणतंत्र दिवस पर कासगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और दूसरे हिंदू संगठन बाइक से 'तिरंगा यात्रा' निकालते हुए जब मुस्लिम बहुल इलाके 'हुल्का क्षेत्र' से निकले तो कुछ युवकों ने यात्रा में शामिल मोटरसाइकिल सवारों पर पत्थर मारने शुरू कर दिए. इसके बाद मोटरसाइकिल सवारों ने भी जवाबी हमला करते हुए पत्थर मारना शुरू कर दिया. वहां अचानक गोलीबारी होने लगी. दो लोगों को गोली लगी. इनमें से एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

पुलिसकर्मियों सहित आधा दर्जन लोग घायल

इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे वाहनों पर हमला शुरू कर दिया. वे सार्वजनिक संपत्तियों को निशाना बनाने लगे. इस हिंसा में कुछ पुलिसकर्मियों सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget