एक्सप्लोरर

एलोपैथी, आयुर्वेद पर बहस के बीच बोले वी के सारस्वत- इसका कोई मतलब नहीं, दोनों चिकित्सा पद्धति उपयोगी

सारस्वत ने कहा कि कैंसर कोशिकाएं दवा को अवशोषित कर लेती हैं और फिर कमजोर होती जाती हैं. सारस्वत के अनुसार इसी सिद्धांत का उपयोग कोविड संक्रमण के इलाज के लिये किया जा रहा है.

नई दिल्लीः जाने-माने वैज्ञानिक और नीति आयोग के सदस्य वी के सारस्वत ने मंगलवार को कहा कि एलोपैथी और आयुर्वेद को लेकर बहस करने का काई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि ये दोनों अलग अलग और उपयोगी चकित्सा पद्धति हैं. उन्होंने आयुर्वेद को जनता के बीच अधिक स्वीकार्य बनाने के लिये और ज्यादा शोध की आवश्यकता पर जोर दिया.

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा कोविड के इलाज के लिये तैयार दवा के विकास से जुड़े रहे सारस्वत ने यह साफ किया कि डीआरडीओ की औषधि का पतंजलि से कुछ भी लेना-देना नहीं है. उन्होंने यह बात ऐसी रिपोर्टों के बीच कही है जिसमें कहा गया है कि दवा पतंजलि आयुर्वेद के शोध से जुड़ी है.

नीति आयोग सदस्य ने उक्त बातें एलोपैथी और आयुर्वेद पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की योग गुरू रामदेव के बयान पर जतायी गयी आपत्ति के बीच कही है. रामदेव ने कोविड संक्रमण के इलाज में एलोपैथी की प्रभाविता पर सवाल उठाया था, जिसका आईएमए ने पुरजोर विरोध किया. रामदेव पतंजलि आयुर्वेद के संचालन से जुड़े हैं.

सारस्वत ने कहा कि भारत में हजारों साल से पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियां हैं और आयुर्वेदिक दवाएं लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार लाने के लिये जानी जाती रही हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आयुर्वेद और एलोपैथी, चिकित्सा की दो धाराएँ हैं और साथ-साथ चलती हैं ... एक की विशेष भूमिका है जबकि दूसरे की एक अलग भूमिका है.’’

एलौपैथी और आयुर्वेद को लेकर कुछ तबकों में जारी विवाद के बीच सारस्वत ने कहा, ‘‘बहस का वास्तव में कोई मतलब नहीं है. दोनों पद्धति उपयोगी हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी राय है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को समाज में अधिक स्वीकार्यता के लिए वैज्ञानिक तौर-तरीकों की समझ को लेकर अधिक से अधिक शोध करना चाहिए, जो एलोपैथी में किया गया है.’’

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने रामदेव के एलोपैथिक दवाओं..इलाज को लेकर दिये गये बयान को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया और उनसे बयान वापस लेने को कहा. हर्षवर्धन ने कहा कि इस बयान से कोरोना योद्धाओं के सम्मान को ठेस पहुंचेगी और स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल कमजोर पड़ेगा. इसके बाद रामदेव ने अपने बयान को वापस ले लिया.

यह पूछे जाने पर कि क्या डीआरडीओ द्वारा विकसित कोविड दवा 2-डीजी का संबंध पतंजलित आयुर्वेद से है, सारस्वत ने कहा, ‘‘बिल्कुल नहीं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसका (2-डीजी) पतंजलि से कोई लेना-देना नहीं है. पतंजलि इसके बारे में कुछ नहीं जानती है. यह उनका काम नहीं है.’’ डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख सारस्वत ने कहा कि जब यह दवा विकसित की गई थी तो वह वैज्ञानिक सलाहकार थे.

उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा, ‘‘जब दवा विकसित की गई थी, तो वह मूल रूप से विकिरण-प्रेरित कैंसर से पीड़ित रोगियों के उपचार में मदद के लिए थी ... उस कैंसर के उपचार के लिए हम विकिरण चिकित्सा करते हैं.’’

नीति आयोग के सदस्य के अनुसार विकिरण प्रक्रिया के दौरान न केवल कैंसर कोशिकाएं मरती हैं बल्कि स्वस्थ कोशिकाएं भी मरती हैं. इससे मानव शरीर को काफी नुकसान होता है.

उन्होंने कहा, ‘‘आपको पता है कि कैंसर कोशिकाएं हर समय ऊर्जा चाहती हैं. इसीलिए वे हमारे शरीर से ऊर्जा लेती हैं. हमारा शरीर उन्हें ग्लूकोज के रूप में ऊर्जा देता है. हमने शरीर से ‘शुगर’ लेने के बजाय इंजेक्शन लगाना शुरू कर दिया. यह दवा ग्लूकोज की तरह है लेकिन वास्तव में यह ग्लूकोज नहीं है, इसमें कोई ऊर्जा नहीं है.’’

उन्होंने कहा कि एक बार जब वे कमजोर हो जाती हैं, तो कैंसर कोशिकाओं को मारने के लिए विकिरण की कम खुराक दी जा सकती है और यह स्वस्थ कोशिकाओं के लिए नुकसानदायक नहीं होगा.

डीआरडीओ की 2-डीजी दवा को औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) ने मध्यम से गंभीर लक्षण वाले कोरोना वायरस मरीजों में सहायक चिकित्सा के रूप में आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी है.

महाराष्ट्र में 24 घंटों में आए कोरोना के 14123 नए मामले, 10 मार्च के बाद इतने कम लोग हुए संक्रमित | जानें मुंबई का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget