एक्सप्लोरर

देश के कई राज्यों में कोरोना वैक्सीन के स्टॉक में आई भारी कमी, केंद्र सरकार पर उठ रहे ये सवाल

देशभर में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की मुहिम तेजी से आगे बढ़ रही है. हालांकि, कई राज्यों ने कोरोना वैक्सीन में कमी को लेकर चिंता जाहिर की है. राज्यों ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यदि सरकार के पास अपने लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन नहीं थी तो विदेशों में खेप में भेजने की क्या जरूरत थी?

देशभर में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. कई राज्यों में स्थिति भयावह होती जा रही है. देशभर में अब भी प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है. ऐसे में कई हेल्थ एक्सपर्ट्स सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि भारत को पहले अपने देश के लोगों की चिंता करनी चाहिए थी. उनका मानना है कि केंद्र सरकार को पहले यहां के लोगों को वैक्सीन देनी चाहिए थी, इसके बाद मित्रता निभाते हुए विदेशी देशों को कोरोना वैक्सीन देनी चाहिए थी.

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने भी केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य को पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन नहीं दी जा रही है. ऐसे में लोगों के बीच संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों में कोरोना वैक्सीन की खेप नहीं पहुंची है और हम केंद्र सरकार से वैक्सीन देने की अपील कर रहे हैं. वहीं, मुंबई के मेयर का कहना है कि वैक्सीन की कमी के कारण जिला प्रशासन ने लोगों को वैक्सीन लगाने का काम स्थगित कर दिया है.

देशभर में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम जारी

बता दें कि देशभर में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है. कई राज्यों में बड़े पैमाने पर लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा रही है. हालांकि, कुछ जगहों पर कोरोना वैक्सीन के स्टॉक में कमी देखने को मिल रही है. वहीं, केंद्र सरकार का कहना है कि सभी राज्यों को जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. केंद्र ने राज्य सरकारों से अपील की है कि वे 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन का डोज लगवाने के लिए प्रेरित करें.

ये भी पढ़ें :-

कोरोना कर्फ्यू, लॉकडाउन, टीका उत्सव, टेस्टिंग और माइक्रो कंटेनमेंट जोन | पढ़ें- पीएम मोदी के बयान की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर CEO जितेंद्र मिश्रा के नाम पर वायरल वीडियो की क्या है हकीकत? जानें
राम मंदिर CEO जितेंद्र मिश्रा के नाम पर वायरल वीडियो की क्या है हकीकत? जानें
महिलाओं पर कमेंट को लेकर केरल CM पर भड़का सुन्नी मुस्लिम संगठन, दे दिया अल्टीमेटम
महिलाओं पर कमेंट को लेकर केरल CM पर भड़का सुन्नी मुस्लिम संगठन, दे दिया अल्टीमेटम
Xप्लेन: देशभर में कितने मकान जर्जर स्थिति में? हर साल जाती हैं 1500 जिंदगियां, देखें आंकड़ें
Xप्लेन: देशभर में कितने मकान जर्जर स्थिति में? हर साल जाती हैं 1500 जिंदगियां, देखें आंकड़ें
शराब के लिए हैवान बना पति, पत्नी से मांगे सरकारी योजना के पैसे, नहीं दिए तो मार डाला
शराब के लिए हैवान बना पति, पत्नी से मांगे सरकारी योजना के पैसे, नहीं दिए तो मार डाला

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर CEO जितेंद्र मिश्रा के नाम पर वायरल वीडियो की क्या है हकीकत? जानें
राम मंदिर CEO जितेंद्र मिश्रा के नाम पर वायरल वीडियो की क्या है हकीकत? जानें
MPSC पेपर लीक: 270 पेज की WhatsApp चैट ने खोले राज, 5 लाख की हुई डील!
MPSC पेपर लीक: 270 पेज की WhatsApp चैट ने खोले राज, 5 लाख की हुई डील!
'नाराज फूफाओं', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पर गुस्सा विपक्ष, बोला- 'मलबे में बच्चे, और इन्हें...'
'नाराज फूफाओं', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पर गुस्सा विपक्ष, बोला- 'मलबे में बच्चे, और इन्हें...'
रेड साड़ी मे बला की खूबसूरत लगीं नीता अंबानी, दोनों बहुओं श्लोका और राधिका पर पड़ीं भारी
इवेंट में नीता अंबानी ने रेड साड़ी में बिखेरा जलवा, दोनों बहुओं से लगीं ज्यादा खूबसूरत
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए टेस्ट टीम का एलान किया
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए टेस्ट टीम का एलान किया
एडल्ट कंटेंट से 30 हजार ड्रोन खरीदेगा यूक्रेन! ला रहा नया कानून
एडल्ट कंटेंट से 30 हजार ड्रोन खरीदेगा यूक्रेन! ला रहा नया कानून
दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने का पहला VIDEO आया सामने, दहला देगा हादसा
दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने का पहला VIDEO आया सामने, दहला देगा हादसा
रात 2:30 बजे मुंबई में अकेले निकली महिला, सेफ्टी देख रह गई हैरान
रात 2:30 बजे मुंबई में अकेले निकली महिला, सेफ्टी देख रह गई हैरान
Embed widget