एक्सप्लोरर

खुदकुशी करने वालों को मुआवजा देना है गलत परंपरा: दिल्ली हाई कोर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि यहां सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले दो लोगों के परिजनों को मुआवजा देने का आप सरकार का फैसला गलत मिसाल पेश करेगा.

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्त सी हरि शंकर की पीठ ने दिल्ली सरकार को सलाह दी कि ऐसे लोगों को 'शहीद' का दर्जा देने के फैसलों को वापस लिया जाए. पीठ ने कहा, 'पैसा करदाताओं का है.'

पीठ ने कहा, "आपका आदेश दूसरों के लिए गलत मिसाल पेश करेगा. इसे दूसरों के लिए उदाहरण के तौर पर पेश किया जा सकता है जो यही काम करते हैं. आप इसे वापस क्यों नहीं लेते." पीठ ने कहा, "हम यहां नागरिकों के अधिकारों को देखने के लिए हैं."

हालांकि दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्थाई वकील संजय घोष ने अदालत को बताया कि आज तक उन्होंने मृतकों के किसी भी परिजन को मुआवजे की कोई राशि नहीं दी है. उन्होंने वकील अवध कौशिक और पूर्व-सैनिक पूरण चंद आर्या की जनहित याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिए भी वक्त मांगा.

अदालत ने मामले की सुनवाई आठ अगस्त के लिए सूचीबद्ध की और दिल्ली सरकार को दस दिन के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.

जंतर मंतर पर 'वन रैंक वन पेंशन' के मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान पिछले साल एक नवंबर को कथित रूप से खुदकुशी करने वाले राम किशन ग्रेवाल को शहीद का दर्जा दिये जाने के आप सरकार के फैसले के खिलाफ जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने मौखिक टिप्पणी की.

एक अन्य पीआईएल में राजस्थान के राजनीतिक कार्यकर्ता और किसान गजेंद्र सिंह कल्याणवत को 'शहीद' घोषित करने के आम आदमी पार्टी सरकार के फैसले का विरोध किया गया जिसने कथित तौर पर 22 अप्रैल, 2015 को जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी की एक रैली के दौरान खुद को पेड़ पर फंदा लगाकर लटका लिया था.

इन मामलों में याचिकाकर्ताओं ने यह आधार पेश किया है कि इन लोगों ने खुदकुशी की है और आत्महत्या का प्रयास भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget