एक्सप्लोरर

प्रयागराज: एमएनएनआईटी के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर मनोज गोरे के मुताबिक यह बेहद गंभीर मामला है.

प्रयागराज: देश के नामी आईआईटी संस्थानों में शुमार प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी( एमएनएनआईटी ) की एक छात्रा ने संस्थान के एक प्रोफेसर पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है. प्रोफेसर पर लगे आरोपों के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया है. वहीं संस्थान मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति का गठन कर दिया है. जांच का जिम्मा संस्थान के आंतरिक मामलों की पड़ताल करने वाली ग्रीवांस सेल को सौंपा गया है. ग्रीवांस सेल ने शिकायतकर्ता छात्रा का बयान दर्ज करने के बाद उससे मोबाइल फोन पर आने वाली कॉल्स और मैसेज की डिटेल्स मांगी है. साथ ही आरोपी प्रोफेसर को नोटिस जारी कर उसे अपना पक्ष रखने को कहा है. संस्थान ने इस मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सख्त कदम उठाए जाने की बात कही है.

संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर मनोज गोरे के मुताबिक यह बेहद गंभीर मामला है और आरोप सही पाए जाने पर ना सिर्फ प्रोफेसर को सस्पेंड कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, बल्कि मामला पुलिस को भी ट्रांसफर किया जाएगा. उनका कहना है कि इस मामले में शुरुआती जांच तीन दिनों में पूरी हो जाने की उम्मीद है.

गौरतलब है कि देश के नामी आईटी संस्थानों में शुमार प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने शुक्रवार को डायरेक्टर ऑफिस और सिक्योरिटी ऑफिसर को लेटर देकर संस्थान के ही एक प्रोफेसर पर बेहद सनसनीखेज आरोप लगाए. शिकायत में कहा गया है कि प्रोफेसर ना सिर्फ उसे फोन और मैसेज के जरिये अश्लील बातें करते हैं, बल्कि दबाव डालकर उसे बेवजह देर तक अपने पास बिठाते हैं और आपत्तिजनक व्यवहार करते हैं. प्रोफेसर उससे गलत हरकतें करते हैं, जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान है.

शिकायतकर्ता छात्रा ने प्रोफेसर से खतरे की आशंका भी जताई है. वहीं आरोपी प्रोफेसर ने ABP गंगा से फोन पर की गई बातचीत में सफाई पेश करते हुए खुद को बेगुनाह बताया है और कहा है कि इस तरह के आरोपों से वह खुद भी हैरान हैं. वह छात्रा को बेटी की तरह मानते हैं, क्योंकि शिकायतकर्ता छात्रा उनकी बेटी के साथ पढ़ती थी और इसी वजह से अक्सर उनके घर आती थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget