एक्सप्लोरर

Haj 2022: जब पूरा हुआ 'पाक ख्वाब' तो भीगीं पलकें, नेकी की हसरत के साथ शुरू हुआ हाजियों की वापसी का सिलसिला

Haj 2022: कोराना के दो साल बाद देश से हज पर गए जायरीन की इस मुकद्दस सफर से वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है. शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर हाजियों के इस्तकबाल के लिए पहुंचे लोगों की पलकें भीग गई.

Haj 2022: "कि एक निगाह मोहब्बत से देखिए एक हज ए मकबूल का सवाब " की इस हसरत के साथ हाजियों की वतन वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है. कोरोना (Corona) महामारी के बाद दो साल के बाद  मक्का (Mecca) और मदीना (Medina) के मुकद्दस सफर से जायरीन यानि हाजियों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है. शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर हाजियों के इस्तकबाल के लिए पहुंचे लोगों और उनके परिवार वालों के मिलन के ये पल भावुक कर देने वाले थे. ये सभी भीगी पलकों और रूंधे गले से एक-दूसरे को निहारते और गले मिलते नज़र आए. सऊदी अरब (Saudi Arabia) से पहली फ्लाइट से 410 हाजी वापस लौटे हैं. इस वापसी के साथ ही हज ए मकबूल की हसरत दिल में लिए हाजी अपने परिवार वालों के साथ अपने घरों को रवाना हुए. 

रात दो बजे से ही एयरपोर्ट पहुंचे लोग

हज जिसका नाम सुनकर ही लोग मुकद्दस हो जाते हैं. इसी 40 दिनों के पाक सफर से हाजियों की वतन वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है. शनिवार को भारतीय हाजियों की पहली फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची. इससे 410 हज से वापस लौटे हैं. वापस लौटने वाले इन हाजियों में दिल्ली के136, यूपी के 269, हरियाणा के तीन और जम्मू कश्मीर के दो हाजी रहे. इस पाक सफर से लौटे हाजियों के इस्तकबाल में एयरपोर्ट पर रात दो बजे से ही उनके परिवार और परिचित एयरपोर्ट पर उनके इंतजार में पलक बिछाए रहे. हाजियों के एयरपोर्ट से बाहर आने वाला नजारा भावुक करने वाला रहा. हाजी और उन्हें लेने आए लोग गले मिलते, हाथ मिलाते और जज्बातों में आंखें भिगोते देखे गए. दरअसल ये पल ही भावुक करने वाला हाजी अल्लाह के दरवाजे पर हाजिरी लगाकर खुश हो रहे थे, तो उनके परिजन इस बात से उत्साह में थे कि उनके अपने दुआ करके लौट आएं हैं. हाजियों के लिए सरकार की तरफ से भी सहूलियतें दी गईं थीं.

हज हर मुसलमान का एक पाक ख्वाब

हज करना दुनिया के हर मुसलमान का एक पाक ख्वाब होता है. जिंदगी रहते हर एक मुसलमान हज करने की ख्वाहिश रखता है. वो खुशनसीब होते हैं, जो हज का सफर मुक्कमल कर पाते हैं. कहा जाता है कि हज से पहले हक अदा करने वालों को ही ये पाक सफर नसीब हो पाता है, इसलिए पहले लोगों को अपने सभी हक अदा करने चाहिए. इसके बाद हज से वापस आकर हज की हिफाजत की फिक्र में अपनी बाकि की जिंदगी बितानी चाहिए. जानकार मानते हैं कि हदीस में मां-बाप को मोहब्बत की नजर से देखने वालों को हर नजर के बदले हज-ए-मकबूल का सवाब नसीब मिलता है. तभी कहते हैं कि "एक निगाह मोहब्बत से देखिए एक हज ए मकबूल का सवाब" और यही हसरत आज हज से वापस आने वाले दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर आए हाजियों के आंखों में दिखी. सभी ने अपनी ज़िंदगी में इस नेक अमल की सीख को खुद की ज़िंदगी मे उतारने की हामी भरी.

गौरतलब है कि भारत से हज यात्रियों को लेकर पहली फ्लाइट 6 जून सोमवार को रवाना हुई थी. जून के पहले सप्ताह में जब ये लोग हज के लिए रवाना हो रहे थे. तब खुदा की बारगाह में हाजिरी लगाने की खुशी इनके चेहरे पर साफ झलक रही थी. आलम ये था कि रवानगी के वक्त अपनों से बिछड़ने का गम भी इस पर पर गालिब नहीं हो पाया था. इसकी वजह थी कि वे उस मुकाम पर रवाना हो रहे थे, जिसकी हसरत मुस्लिम ताउम्र रहती है. इस्लाम की पांच अहम बुनियादी चीजों में से एक हज का सफर भी है. ये हर मुसलमान पर फर्ज़ माना जाता है, लेकिन इसके साथ ही ये बात भी है कि हज पर जाने वाले के पास इतनी रकम होनी चाहिए कि वह इस पाक सफर को बगैर किसी परेशानी के साथ कर पाएं. उसके घर में किसी तरह की हारी- परेशानी तारी न हो. ये बस पूरा होने के बाद ये जरूरी नहीं कि हर कोई इस सफर पर जा पाएं. सऊदी अरब की तरफ हर देश को हज यात्रियों के लिए एक कोटा दिया जाता है. इस कोटे में नंबर नहीं आने पर चाहने पर भी लोग हज नहीं जा पाते हैं.

अराफात के बाद कहलाते हैं हाजी

हज यात्रा में आठ, नौ, 10 की तारीखें बेहद अहम मानी जाती है. इसमें आठ तारीख की खास अहमियत होती है. सात तारीख को खाना ए काबा के तवाफ़ (परिक्रमा) होती है. इसके बाद ही हज यात्री आठ तारीख को अराफात के मैदान में पहुंचते हैं. दरअसल इस दिन ही हज यात्री मक्का में मैदान ए मीना (Mina) से पहले अराफात आते हैं. यहां ज़ौहर और अस्र (दोपहर की नमाज) पढ़ते हैं और दुआएं करते हैं. इशा की नमाज तक हज यात्री यहीं रहते हैं. ये हज के अरकान (प्रक्रिया) का एक अहम हिस्सा है. यहां पहुंचने के बाद ही हज यात्री को हाजी कहा जाता है. इसके बाद ये मुस्दल्फा के मैदान से  कंकड चुनते हैं जो मीना में शैतान को मारे जाते हैं.  

ऐसा रहा हज यात्रा 2022 का शेड्यूल

गौरतलब है कि कोरोना की वजह से दो सालों 2020 और 2021 में हज यात्रा पर पाबंदी थी. केवल सऊदी अरब के मुसलमान ही इस दौरान हज यात्रा पर पाए. भारत की केंद्रीय हज कमेटी (Haj Committee of India) ने इस साल कुल 79,237 को हज करने की मंजूरी दी थी. इनमें 50 फीसदी महिलाएं रहीं. साल 2019 की तुलना में साल 2022 की हज यात्रा महंगी रही. गौरतलब है कि साल 2018 में केंद्र सरकार ने हज यात्रा पर सब्सिडी खत्म कर दी थी.

ये भी पढ़ें:

Hajj 2022: मुसलमानों की एक इबादत हज का आज सबसे अहम दिन है, जो शख्स मैदान अराफात में पहुंचा, वो हाजी हुआ

Hajj 2022: आज से शुरू हो गया हज! सऊदी अरब ने हज यात्रियों के लिए उठाया ये बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Embed widget