एक्सप्लोरर

केरलः पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा- हथिनी के फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हथिनी कई दिनों से भूखी थी और दर्द की वजह से भोजन-पानी भी नहीं ले पा रही थी.

तिरुवनंतपुरम: केरल के मलप्पुरम में गर्भवती हथिनी की मौत पर पूरा देश गुस्से में है. इस बीच गर्भवती हथिनी की प्राथमिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें कई खुलासे हुए हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट के कारण हथिनी के मुंह पर घाव हुए. हथिनी कई दिनों से भूखी रही और 10 से 12 दिनों से काफी दर्द में थी. इस दर्द के कारण वह भोजन-पानी भी नहीं ले सकी, जिसके कारण वह कमज़ोर हो गई थी और वह पानी में गिर गई थी और डूबने लगी थी. कैविटी में घाव सेप्सिस का कारण बने. रिपोर्ट के मुताबिक, डूबने के कारण हथिनी के शरीर के अंदर काफी पानी चला गया था और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया.

आपको बता दें कि यह पूरा मामला केरल के मलप्पुरम का है. जहां दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई थी. गर्भवती हथिनी जब खाने की तलाश में जंगल के पास एक गांव में पहुंची तो कुछ शरारती तत्वों ने अनानास विस्फोटक के साथ उसे खिला दिया था. बाद में दर्द बढ़ गया.

वन अधिकारियों की माने तो हथिनी सिक्स सेंस ने यह भांप लिया था कि वह मरने वाली है यहीं कारण है कि नदी में जल समाधि के लिए चली गई. विस्फोट के कारण जबड़े टूट गए. दर्द इतना बढ़ा कि वह खाना पानी नहीं ले सकी. कमज़ोर पड़ी और पानी में ही डूब कर मर गई.

इस मामले में पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. केंद्र ने भी राज्य सरकार से इस पर रिपोर्ट मांगी है. फिलहाल आरोपियों को ढूंढ निकालने की कोशिश की जा रही है.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हथिनी की मौत पर कहा- पटाखे खिलाना और हत्या करना भारतीय संस्कृति में नहीं है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget