एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की बर्बरता में शहीद हुए परमजीत सिंह की बेटी को कुल्लू के इस दंपति ने लिया गोद

नई दिल्ली: पूंछ में पाकिस्तान की बर्बरता का शिकार हो कर शहादत पाने वाले सेना के नायब सूबेदार परमजीत सिंह की बेटी का पालन पोषण और उसकी पढ़ाई से लेकर उसकी शादी का ज़िम्मा हिमाचल प्रदेश के एक दंपति ने उठाया है.

शहीद की छोटी बेटी खुशदीप कौर को गोद लेने वाले यूनस खान कुल्लू जिले के डिप्टी कमिश्नर हैं और उनकी पत्नी सोलन जिले की एस.पी हैं. आज दोनों पति पत्नी शहीद परमजीत सिंह के गांव पहुंचे और परिवार से मुलाकात की.

एबीपी न्यूज़ से ख़ास बातचीत में कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर यूनस खान और उनकी आईपीएस पत्नी अंजुम आरा ने बताया कि जब से उन्होंने ने परमजीत सिंह की शहादत की खबर देखी है तब से उनके मन में एक ही सवाल था कि शहीद परमजीत सिंह द्वारा अपने बच्चों के भविष्य के लिए देखे हर सपने को कैसे साकार किया जाए.

paramjeet

इसके बाद इस दंपति ने फैसला किया कि वह शहीद की छोटी बेटी की पढ़ाई से लेकर हर जिम्मेदारी खुद उठाएंगे. यूनस और अंजुम आरा का एक बेटा है. शहीद परमजीत सिंह की दो बेटियां और एक बेटा है.

दंपति का कहना है कि अगर परिवार के बाकी सदस्यों को किसी तरह की आर्थिक या फिर कोई और मदद की ज़रुरत होगी तो वह हमेशा उनका साथ देंगे. यूनस खान ने कहा कि वह अब समय समय पर शहीद के घर आते रहेंगे और बेटी खुशदीप के साथ-साथ बाकी परिवार  से भी मुलाकात करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि अगर खुशदीप उनके साथ भी रहना चाहे तो रह सकती है.

बता दें कि पाकिस्तान की ओर से हुए हमले में  भारत के दो जवान शहीद हो गए थे. इस हमले के बाद पाक की बॉर्डर एक्शन टीम यानी BAT ने जवानों के शव के साथ बर्बरता भी की. जानकारी के मुताबिक बैट की टीम एलओसी से 200 मीटर अंदर आकर इस कायराना हरकत को अंजाम दिया. बैट की टीम ने छुपकर हमला किया और भाग गई. इस हमले में परमजीत सिंह भी शहीद हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Lehra Do Tiranga March: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget