एक्सप्लोरर

गुरुग्राम: महीनों तक ठेकेदारों ने नहीं दिया वेतन तो युवक ने जहर खाकर की खुदकुशी, केस दर्ज

गुरुग्राम में एक युवक ने महीनों तक वेतन न मिलने पर तनावग्रस्त होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को सुसाइड नोट और वीडियो मैसेज भी मिला है जिसमें मृतक ने दो ठेकेदारों पर कई महीनों से सैलरी न देने का आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर दो ठेकेदारों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

गुरुग्राम में सोहना चौक के पास एक युवक ने जहर खाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी. अब इस मामले में दो ठेकेदारों सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज लिया गया है. पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान प्रेम चंद के रूप में में हुई है. पुलिस ने बताया कि मृतक ने एक सुसाइड नोट और वीडियो संदेश मैसेज भी छोड़ा है, जिसमें उसने दो ठेकेदारों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे पिछले कई महीनों से उसे उसका वेतन नहीं दे रहे थे इस वजह से वह काफी तनाव में था.

मरने से पहले प्रेम ने कुछ वीडियो भी बनाए थे

प्रेम ने कथित रूप से सोहना चौक के पास रविवार शाम 4 बजे के करीब सड़क पर जहर खा लिया था. जहर खाने से पहले उसने  कुछ वीडियो भी बनाए थे जिन्हें उसने एक चाय बेचने वाले और कुछ अन्य लोगों के साथ शेयर किया था. मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस अधिकारी उसे सिविल अस्पताल ले गए और उसके परिजनों को भी सूचना दी गई. लेकिन जब तक प्रेम की पत्नी मीना अस्पताल पहुंची, तब तक प्रेम की मौत हो चुकी थी.

दो ठेकदारों पर शोषण का लगाया है आरोप

मृतक के पिता रोहतास सिंह ने बताया कि प्रेम दो बिजली ठेकेदारों के लिए काम करता था. उन्होंने बताया कि "पिछले तीन वर्षों से ठेकेदारों द्वारा उसे कभी भी टाइम पर सैलरी नहीं दी गई थी.उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेम के साथ दो प्राइवेट कंपनियों के एग्जीक्यूटिव ने भी धोखा किया था और उसे उसके पैसे नहीं दिए थे. उन्होंने कहा कि वह पिछले काफी समय से आर्थिक समस्या का सामना कर रहा था और इस वजह से काफी तनाव में था. उन्होंने बताया कि बार-बार मिन्नतें करने के बाद भी किसी ने उसकी सैलरी नहीं दी. वह एक सुसाइड नोट भी छोड़ गया है जिसमें उसने दो ठेकेदारों पर शोषण करने का आरोप लगाया है.

पिता की शिकायत पर दो ठेकेदारों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

वहीं पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने कहा ने मृतक के पिता रोहतास सिंह की शिकायत के आधार पर दो ठेकेदारों और दो एग्जीक्यूटिव के खिलाफ शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.  फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों की पुष्टि करने के लिए जांच कर रही है उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें भारतीय रेल मंत्रालय का बयान, 31 मार्च से रद्द नहीं होंगी ट्रेनें, फैल रही अफवाहों पर ना दें ध्यान महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, CCTV में कैद हुई थी वारदात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget