एक्सप्लोरर

बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा में चोरों की चांदी, मालेगांव से आए गैंग को ठाणे पुलिस ने पकड़ा

मुंबई में शुरू हुई बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा में भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं. इस बीच चोरों की नजर भी इस यात्रा पर बनी हुई है. भीड़ का फायदा उठाकर चोर अपना हाथ साफ भी कर रहे हैं.

भाजपा के जन आशीर्वाद यात्रा पर पक्ष-विपक्ष की राजनीति तेज़ है गई है. कोरोना नियमों का उलघंन कर यात्रा निकालने पर केवल मुंबई में 7 FIR भाजपा आयोजकों पर दर्ज हुए हैं.  बीजेपी के जनआशीर्वाद यात्रा में भारी भीड़ जुट रही है. इस जन आशीर्वाद यात्रा में एक गैंग भी है जिसने सबकी नींद उड़ा रखी है. यह गैंग है उन चोरों का जो भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल, वॉलेट, घड़ी, गोल्ड चैन, ब्रेसलेट पर हांथ साफ करते थे. मुंबई से सटे ठाणे शहर में केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान नाशिक के मालेगांव से आए चोरों के गैंग ने जमकर हांथ साफ किया. क्राइम ब्रांच ने इस गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया हैं. इनके पास से एक कार सहित, 10 मोबाइल, लाख रुपए से अधिक की नगदी और जेब कतरे में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरमाद की हैं. 

ठाणे शहर क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक विकास घोडके ने बताया की, यह गैंग अपने आप को भीड़ का हिस्सा बना लेता था. जब बड़े नेताओं का स्वागत सत्कार होता या नारेबाज़ी होती उस समय चोर अपने काम को अंजाम देते. इस यात्रा में कई कार्यकर्ताओ का मोबाइल और कुछ नगद चोरी हो गया था जिसकी शिकायत नजदीकी पुलिस स्टशन में की गई थी. मामला दर्ज होने के बाद इसकी जांच शुरू की गई तब ये गैंग क्राइम ब्रांच के निशाने पर आया. क्राइम ब्रांच ने चोरी के मामले में मालेगाव के एक गैंग के 4 लोगो को गिरफ्तार किया है.

पिक पॉकेटिंग के बाद ये लोग एक होटल में छुपे हुए थे और खास तौर पर पिक पॉकेटिंग के लिए मालेगांव से एक कार लेकर आये थे. गिरफ्तार चारो आरोपियों की पहचान अबुबकर उस्मान अंसारी (35 साल), नदित अंसारी (30 साल), अतीक अहमद (51) और अश्पाक अंसारी (38) के रूप में हुई हैं. चारों आरोपी मालेगांव के रहने वाले हैं और जन आशीर्वाद यात्रा के लिए मालेगांव से ठाणे यात्रा के लिए आये थे.

ठाणे शहर क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलीस निरीक्षक विकास घोडके ने बताया की क्राइम ब्रांच ने जब यात्रा के दौरान का सीसीटीवी फुटेज चेक किया तब इस गैंग की तस्वीर क्राइम ब्रांच के हाथ लगी. साथ ही कई मोबाइल फुटेज की भी पड़ताल की जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरोह के चार लोगों को अरेस्ट किया. पुलिस ने चोरो को शिलफाटा के होटल के पास गिरफ्तार कर लिया.

तलाशी के दौरान उसके पास एक लाख 19 हजार रुपये नकद और 10 मोबाइल फोन मिले और साथ ही पुलिस ने गाड़ी को भी अपने कब्जे में लिया . पुलिस ने बताया कि इनका मोडस यह था कि बड़े राजनीतिक कार्यक्रम या किसी की शादी या पार्टी की जानकारी मिलने के बाद ये चोर कार से वहां पहुच जाते थे. फिर वे जुलूस में शामिल होते हैं और ब्लेड से लोगो की जेब काटते हैं या उनकी जेब में हाथ डालकर नकदी चुराते हैं.  इनके खिलाफ नासिक, मुंबई और नवी मुंबई  मालेगाव के विभिन्न पुलिस स्टेशन में दर्जनों मामले दर्ज हैं.

Exclusive: अमित शाह के आवास पर चली साढे तीन घंटे लंबी बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget