एक्सप्लोरर

Exclusive: अमित शाह के आवास पर चली साढे तीन घंटे लंबी बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले अमित शाह के आवास पर लंबी बैठक चली. इस बैठक में यूपी चुनाव, यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के अलावे कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

नई दिल्लीः गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर तक़रीबन साढे तीन घंटे तक उत्तर प्रदेश को लेकर मंथन चला. इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल शामिल हुए. इस दौरान उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.

चर्चा की शुरुआत उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की ज़रूरत से हुई और क्षेत्रीय, सामाजिक और जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए 5-7 मंत्री बनाए जाने की ज़रूरत जताई गई. सूत्रों के मुताबिक़ मुख्यमंत्री के साथ अगले तीन दिनो में इस मुद्दे पर विस्तार से फिर चर्चा होगी और फिर आख़िरी मुहर के लिए केंद्र की सहमति दोबारा ली जाएगी और तब मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख़ तय की जाएगी.

आने वाले कुछ महिनों के लिए कार्यकर्ताओं को मोबलाइज़ करने के लिए योजनाएँ, सम्मेलन और बड़े नेताओ के कार्यक्रम मोटा खाका भी खींच लिया गया है. अगले दो से तीन दिनो में फिर से संगठन की लखनऊ में बैठके होगी जिसमें अग़ले तीन महीने के कार्यक्रम तय किए जाएंगे.

इस बैठक में तय किया जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कम से कम दो कार्यक्रम हर महीने प्रदेश में हो, गृह मंत्री अमित शाह के भी प्रदेश में दौरे और कार्यक्रम की रूप रेखा इन बैठकों में तैयार की जाएगी, कोशिश होगी कि गृह मंत्री अमित शाह के कम से कम दो से तीन कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाक़ों में हो.

23 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ता को सम्बोधित करेंगे, इस कार्यक्रम के दौरान नड्डा प्रदेश भर के 2700 सेक्टर में बूथ प्रमुख और सेक्टर प्रमुखों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे.

यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी के निचले स्तर तक के कार्यकताओं को सक्रिय करने के लिए इसे एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तौर पर देखा जा रहा है, इसके अलावा बीजेपी 25 सितंबर से पन्ना प्रमुख सम्मेलन की शुरुआत करेगी. इन सम्मेलनों के जरिये बीजेपी अपने सबसे निचले कार्यकर्ता को ज़मीनी स्तर पर पूरी तरह से सक्रिय करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget