एक्सप्लोरर

JK: सुरक्षाबलों की कार्रवाई से बौखलाए आतंकी, बारामूला में 3 युवकों की हत्या की

कल ही सेना ने कश्मीर के पुलवामा में दो खतरनाक आतंकियों को मार गिराया था. पुलवामा जिले में हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के समीर अहमद भट उर्फ ‘समीर टाइगर’ सहित दो आतंकवादी मारे गए.

नई दिल्ली: सेना के एक्शन से बौखलाए आतंकवादियों ने अब कश्मीर की जनता पर हमला बोल दिया है. उत्तरी कश्मीर के बारामूला में कल रात आतंकियों ने 3 लोगों की हत्या कर दी. मारे गए तीनों युवक थे जिनकी उम्र बीस साल के करीब थी. वारदात पुराने बारामूला इलाके के इकबाल बाजार में हुई.

पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने उन पर 15 राउंड गोलियां चला दी. जिन युवकों को मारा गया वे किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल नहीं थे या खुफिया एजेंसियों के साथ जुड़े हुए नहीं थे. पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने हमले को ‘बर्बर और अमानवीय’ करार देते हुए कहा कि अपराधियों के मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी.

लश्कर ए तैयबा गुट के थे आतंकी मरने वालों के नाम आसिफ अहमद शेख, हसीब अहमद खान और मोहम्मद असगर है. तीनों बारामूला के कक्कर हमाम इलाके के रहने वाले थे. पुलिस का कहना है कि आतंकी लश्कर ए तैयबा गुट के थे. आतंकियों की तलाश की जा रही है.

महबूबा मुफ्ती ने की निंदा मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इन युवकों की हत्या की निंदा की है. उन्होंने कहा, ‘‘ बारामूला में आतंकवादी द्वारा नागरिकों की हत्या की खबर सुनकर परेशान हूं. मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.’’

उमर अब्दुल्ला ने लिखा- मैं देखना चाहता हूं कि अलगाववादियों की क्या प्रतिक्रिया रहती है जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर तीन नागरिकों के मारे जाने पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा, ''बारामूला में 3 नागरिकों को आतंकियों ने मार दिया. अब मैं देखना चाहता हूं कि अलगाववादियों की क्या प्रतिक्रिया रहती है. क्योंकि जब सुरक्षाबलों की कार्रवाई में नागरिकों की मौत होती है तब तो वो दुख व्यक्त करते हैं.''

कल सेना ने दो आतंकियों को ढेर किया था कल ही सेना ने कश्मीर के पुलवामा में दो खतरनाक आतंकियों को मार गिराया था. पुलवामा जिले में हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के समीर अहमद भट उर्फ ‘समीर टाइगर’ सहित दो आतंकवादी मारे गए. इस मुठभेड़ में एक नागरिक की भी मौत हो गई जबकि सेना के दो जवान घायल हो गए.

आतंकी ने कहा- मां का दूध पिया है तो लड़ो, 24 घंटे में सेना ने ढेर किया सुरक्षा बलों को पुलवामा जिले के द्रबगाम में आतंकवादियों के एक घर में छुपे होने की खुफिया सूचना मिली थी. एक आतंकी टाइगर ने एक वीडियो में सेना के मेजर शुक्ला को धमकी देकर कहा था कि मां का दूध पिया तो लड़े. समीर टाइगर को धमकी के 24 घंटे के भीतर मार गिराया गया. सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सर्च टीम पर फायरिंग शुरू की. जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी मारे गये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी की 5 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
LIVE: यूपी की 5 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
Cyclone Arnab Live: अर्नब का कहर, 125 की स्पीड से हवा, 5 जिलों में स्कूल बंद, आंध्र में भारी बारिश
Live: अर्नब का कहर, 125 की स्पीड से हवा, 5 जिलों में स्कूल बंद, आंध्र में भारी बारिश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget