एक्सप्लोरर

कश्मीर में मोटर साइकिल सवार आतंकियों ने CRPF जवान पर नजदीक से चलाई गोली, ASI शहीद

मोटरसाइकिल सवार आतंकवादियों ने नजदीक से गोली चला दी. इसके बाद आतंकवादी जवान की सर्विस राइफल (एके राइफल) भी अपने साथ ले गए.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आज आतंकी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने बडगाम जिले के कैसरमुल्ला में सीआरपीएफ की 117वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक को गोली मार दी. मोटरसाइकिल सवार आतंकवादियों ने नजदीक से गोली चला दी. इसके बाद आतंकवादी जवान की सर्विस राइफल (एके राइफल) भी अपने साथ ले गए.

अधिकारी ने बताया कि बादामी बाग स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई. इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

पुलवामा में मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर वहीं जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में गुरुवार को एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ जिले के त्राल क्षेत्र के मगहमा में उस वक्त हुई जब सुरक्षा बल यहां घेराबंदी कर तलाश अभियान चला रहे थे. एक आतंकवादी मारा गया है और अभियान अब भी जारी है. आतंकवादी की पहचान और उसके संगठन के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या की एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बडगाम जिले के खाग खंड के बीडीसी सदस्य भूपिंदर सिंह को उनके पैतृक गांव दलवाश में आतंकवादियों ने रात करीब पौने आठ बजे गोली मार दी. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सिंह की सुरक्षा में दो सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे. उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को खग पुलिस थाने में छोड़ दिया और अलूचीबाग स्थित अपने घर की ओर रवाना हो गए. पुलिस को सूचित किए बिना वह अपने पैतृक गांव चले गए, जहां उन पर आतंकवादियों ने हमला किया था.

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बीडीसी सदस्य भूपिंदर सिंह की हत्या की कड़ी निंदा की. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पीडीपी ने भी सिंह की हत्या की निंदा की.

ये भी पढ़ें

कोरोना का शिकार हो रहे केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान, संसद में गृह राज्य मंत्री ने बताया- 10 सितंबर तक 100 की गई जान

BSF, CRPF जैसे केंद्रीय सशस्त्र बलों में करीब एक लाख पद खाली: सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget