एक्सप्लोरर

भारत में पठानकोट जैसे हमले करा सकता है हाफिज सईद, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ट्रिपल हाई अलर्ट

हाफिज सईद नजरबंदी से रिहा होने के बाद पठानकोट की तरह बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग में जुटा है. खुफिया रिपोर्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ट्रिपल हाई अलर्ट है.

नई दिल्ली:  भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद जेल से रिहा होने के बाद से भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रच रहा है. अब खबर है कि हाफिज सईद भारत में पठानकोट जैसे हमले की साजिश रच रहा है. खुफिया एजेंसियों के हवाले से खबर है कि जम्मू और पंजाब में पाक सीमा से सटे इलाकों से आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर आतंकी घुसपैठ के दौरान कवर फायरिंग कर मदद कर सकते है. हाफिज सईद नजरबंदी से रिहा होने के बाद पठानकोट की तरह बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग में जुटा है. खुफिया रिपोर्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ट्रिपल हाई अलर्ट है. सीमा और एलओसी पर धुंध का फायदा उठा आतंकी भारत में दाखिल होने की साजिश कर रहे हैं. कौन है हाफिज सईद? हाफिज सईद आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का चीफ है. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है. 13 दिसंबर 2001 में संसद पर हुए हमले की साजिश रचने वालों में ये शामिल था. 11 जुलाई 2006 को मुंबई की ट्रेनों में हुए धमाकों में भी इसका हाथ था और मुंबई में 26/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है. इस हमले में 167 बेगुनाह मारे गए थे. हाफिज सईद सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में वांटेड है. अप्रैल 2012 में अमेरिका ने आतंकवाद के लिए जिम्मेदार लोगों की लिस्ट जारी की. हाफिज सईद का इस लिस्ट में नंबर दो पर था. अमेरिका ने इसके ऊपर एक करोड़ डॉलर का इनाम भी घोषत कर रखा है. भारत ने सईद के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया हुआ है. यही नहीं, संयुक्त राष्ट्र इसके संगठन जमात-उद-दावा को आतंकी संगठन घोषित कर चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्षी की रैली से पहले बोली बीजेपी- 'दिल्ली में मौजूद हैं दिमागी नक्सल'
विपक्षी की रैली से पहले बोली बीजेपी- 'दिल्ली में मौजूद हैं दिमागी नक्सल'
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget