एक्सप्लोरर

नवरात्रि पर धार्मिक स्थलों पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट, वैष्णो देवी मंदिर में सुरक्षा चाक चौबंद

त्यौहारों के मौसम में पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहा है.

कटरा: इस साल त्योहारों के मौसम में पाकिस्तान जम्मू कश्मीर के हिंदू बहुल इलाकों और बड़े तीर्थ स्थलों पर हमले की साजिश रच रहा है. सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी किए गए इस अलर्ट के बाद जम्मू के कटरा में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पूरे यात्रा मार्ग पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है.

इस बार त्यौहारों के मौसम में पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहा है. सुरक्षाबलों ने इस बाबत एक एलर्ट जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान इस साल नवरात्रि और उसके बाद दिवाली और दशहरे पर जम्मू में हिंदू बहुल इलाकों और तीर्थ स्थलों पर हमला कर सकता है. हमले के लिए पाकिस्तान ने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद को जिम्मेदारी दी है. सुरक्षाबलों द्वारा जारी किए गए इस अलर्ट के बाद जम्मू समेत माता वैष्णो देवी की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है.
कटरा में न केवल जम्मू कश्मीर पुलिस बल्कि सेना और अर्धसैनिक बलों ने भी सुरक्षा की कमान संभाल ली है. कटरा और भवन में जहां सुरक्षाबलों के जवानों की तैनाती को बढ़ा दिया गया है. वहीं कटरा तक कटरा से भवन तक की 14 किलोमीटर ट्रैक पर ट्रेन से नजर रखी जा रही है. सुरक्षा ड्रोन के जरिए भवन के आसपास के पहाड़ियों पर भी हर तरह की गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं. इसके साथ ही कटरा और भवन में क्विक रिएक्शन टीम की भी तैनाती कर दी गई है. किसी तरह के आतंकी खतरे के जवाब देने के लिए सुरक्षा बल के जवानों को कटरा यात्रा मार्ग भवन और त्रिकुटा पहाड़ियों पर जगह-जगह तैनात कर दिया गया है.
कटरा के एसपी अमित भसीन के मुताबिक नवरात्रों के दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम पहले से ही किए गए हैं. उनके मुताबिक कटरा में आठ क्विक रिएक्शन टीम को तैनात कर दिया गया है. इसके साथ ही नाकों पर पुलिस की नफरी को बढ़ा दिया गया है. कटरा और आसपास के इलाकों में जगह-जगह पर विशेष नाके लगाए जा रहे हैं ताकि आने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा सके. अमित भसीन के मुताबिक कटरा के साथ सटी त्रिकुटा पहाड़ियों पर सेना, अर्धसैनिक बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'छात्रों से व्यक्तिगत तौर पर मिलें'
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget