एक्सप्लोरर

J&K: गंदेरबल के नुनर इलाके में बीजेपी नेता पर हुए हमले के केस में तीन गिरफ्तार, सक्रिय आतंकियों से था संपर्क

पुलिस को जांच के दौरान अहम सुराग मिले थे. इसके आधार पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू की गई. गिरफ्तार किए गए तीन लोगों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर पुलिस ने गंदेरबल में बीजेपी नेता गुलाम कादिर पर हुए हमले के केस को सुलझाने का दावा किया है. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद की हैं. पकड़े गए दो आरोपी प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर एटीएम पर काम कर रहे थे. तीनों का दक्षिण कश्मीर में सक्रिय आतंकियों के साथ संपर्क था और इन्हें गंदेरबल और आस पास के इलाकों में राजनेताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या का काम सौंपा गया था.

गंदेरबल के एसएसपी खलील पोसवाल के अनुसार मामले की जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले थे. इनके आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी थी. जांच के दौरान गंदेरबल के अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करने वाले कैसर अहमद लोन का नाम सामने आया.

कैसर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि वह हिजबुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य था और इस हमले में उसकी अहम भूमिका रही थी. कैसर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक चाइनीज पिस्टल और कुछ गोला बारूद भी बरामद किए. जानकारी के आधार पर दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया जो सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रहे थे.

पुलिस ने इन लोगों की पहचान हिलाल अहमद मीर और आसिफ अहमद मीर के तौर पर की है जो श्रीनगर के दो बड़े अस्पतालों में एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करने के साथ-साथ आतंकी संगठनों के लिए भी काम कर रहे थे. इनके कब्ज़े से पुलिस ने एक पिस्टल-मैगजीन, गोलियां और पाकिस्तानी झंडे भी बरामद किए.

बीजेपी नेता गुलाम कादिर पर 6 अक्टूबर को गंदेरबल के नुनर इलाके में हमला हुआ था. जवाबी करवाई में बीजेपी नेता के पीएसओ मोहमम्द अल्ताफ ने एक आतंकी को मार गिराया था. इस दौरान अल्ताफ शहीद हो गए थे. मारे गए आतंकी की पहचान तराल के रहने वाले हिजबुल आतंकी शबीर अहमद शाह के तौर पर हुई थी.

पुलिस के अनुसार अभी यह साफ़ नहीं है कि इस तरह के कितने मॉड्यूल काम कर रहे हैं जिनके जिम्मे राजनितिक हत्याओं का काम सौंपा गया है. आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

नए भूमि कानूनों पर कुछ राजनीतिक दल लोगों को गुमराह कर रहे हैं- जम्मू-कश्मीर सरकार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget