एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जैसे हमले का अलर्ट: फिदायीन हमला कर सकते हैं आतंकी, इंटरनेट सेवा पर रोक

कुछ दिन पहले सरकार ने सुरक्षाबलों के जवानों की रक्षा के लिए सुरक्षा बलों के काफिले को सुरक्षित मार्ग देने के लिए जम्मू-श्रीनगर हाईवे सप्ताह में दो दिन आम लोगों के लिए बंद करने का फैसला किया था.

श्रीनगरजम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पुलवामा जैसे हमले का अलर्ट जारी हुआ. सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया सूचना मिली है कि जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर आज आतंकी फिदायीन हमला कर सकते हैं. खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के मुताबिक धमाके में बाइक का इस्तेमाल किया जा सकता है. एहतियातन सुरक्षा बलों के दस्ते के मूवमेंट पर भी रोक लगा दी गई है. श्रीनगर में मोबाइल और इंटरनेट सेवा भी रोकी गई है.

सुबह 9 बजे से पहले सुरक्षा बलों के दस्ते के मूवमेंट पर रोक

आतंकी हमले के अलर्ट के बाद एहतियातन सुबह 9 बजे से पहले सुरक्षा बलों के दस्ते के मूवमेंट पर भी रोक लगा दी गई है. 30 मार्च को बनिहाल में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर सीआरपीएफ की बस पर आत्मघाती हमले की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर की कार में वक्त पर धमाका ही नहीं हुआ.

बता दें कि कुछ दिन पहले सरकार ने सुरक्षाबलों के जवानों की रक्षा के लिए बड़ा कदम उठाते हुए सुरक्षा बलों के काफिले को सुरक्षित मार्ग देने के लिए जम्मू-श्रीनगर-बारामूला नेशनल हाईवे सप्ताह में दो दिन आम लोगों के लिए बंद करने का फैसला किया था. यह फैसला 31 मई तक लागू रहेगा. आम नागरिकों के लिए यातायात हर सप्ताह रविवार और बुधवार को बंद रहेगा.

बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी- हमने वन रैंक वन पेंशन लागू किया, सेना का गौरव गान क्यों ना करें

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुचारु यातायात शुरु हो- उद्योगपति

वहीं जम्मू में उद्योगपतियों के एक संगठन ने शनिवार को राज्यपाल प्रशासन से रणनीतिक रूप से अहम जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुचारू यातायात सुनिश्चित करने की अपील की है. उन्होंने दावा कि यातायात के कुप्रबंधन से क्षेत्र को काफी अधिक नुकसान हुआ है.

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हुआ था CRPF पर हमला

इसी साल 14 फरवरी को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने विस्फोटक से भरे हुए एक कार को सीआरपीएफ के काफिले में शामिल एक गाड़ी से टकरा दिया था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.

यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, कृष्णा पटेल को गोंडा से बनाया उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल: राहुल गांधी को नहीं मिली हेलिकॉप्टर उतारने की इजाजत, सिलीगुड़ी की रैली कैंसिल

फ्रांस सरकार की सफाई, कहा- रिलायंस टैक्स विवाद निपटारे में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं छत्तीसगढ़: पूर्व सीएम रमन सिंह की टिप्पणी के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीटर पर अपने नाम आगे लिखा 'छोटा आदमी'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस, लाठीचार्ज पर विरोध
LIVE: कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस, लाठीचार्ज पर विरोध
Xप्लेन: एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?
एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, बोले- बाबरी मस्जिद विध्वंस देश के शरीर पर दर्दनाक फोड़े जैसा
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, बोले- बाबरी मस्जिद विध्वंस देश के शरीर पर दर्दनाक फोड़े जैसा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget