एक्सप्लोरर

Faridabad Terror Case: मोस्ट वांटेड आतंकी अबू सूफियान से कमांड ले रहा था अब्दुल रहमान, भारत में तबाही वाले मकसद से जुड़े खुले राज

Abdul Rehman: फरीदाबाद से गिरफ्तार आतंकी अब्दुल रहमान को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. जांच में पता चला है कि वह अल-कायदा से जुड़ा था और आतंकी साजिशों को अंजाम देने की फिराक में था.

Abdul Rehman Arrested: फरीदाबाद से गिरफ्तार किए गए आतंकी अब्दुल रहमान (Abdul Rahman) के संबंध अल-कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) से भी जुड़े थे. जांच में सामने आया है कि वह मोस्ट वांटेड आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था. वह एक प्रतिबंधित ऐप के जरिए अबू सूफियान से लगातार बातचीत करता था और आतंकी गतिविधियों के निर्देश हासिल करता था.

सूत्रों के अनुसार अब्दुल रहमान को अबू सूफियान के निर्देश पर हथियार और हथगोले मुहैया कराए गए थे. इसके अलावा अबू सूफियान ने अपने हैंडलर के जरिए फरीदाबाद (Faridabad) में दो हैंड ग्रेनेड और डेटोनेटर एक गड्ढे में छिपवाए थे, जिसे अब्दुल रहमान ने निकालकर अपने बैग में रखा था. उसे 4 अप्रैल को अयोध्या जाने का निर्देश मिला था, लेकिन 2 मार्च को ही गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी के मोबाइल से सनसनीखेज खुलासे

जांच एजेंसियों ने आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद किए हैं, जिनमें धार्मिक स्थलों की रेकी के वीडियो और धर्म विशेष को भड़काने वाली आपत्तिजनक सामग्री मिली है. पूछताछ में ये भी सामने आया है कि अब्दुल रहमान देसी तमंचे बनाने में भी माहिर था. इसके अलावा उसकी 1 मार्च 2025 की अयोध्या कैंट से दिल्ली जंक्शन की ट्रेन टिकट भी बरामद की गई है, जिससे उसकी यात्रा और योजनाओं का खुलासा हुआ है.

आतंकी नेटवर्क से जुड़ी कड़ियों को खंगाल रही सुरक्षा एजेंसियां

अबू सूफियान समेत इस पूरे आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के लिए एटीएस, एसटीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगातार जांच में जुटी हुई हैं. सोशल मीडिया के जरिए अब्दुल रहमान किस हद तक कट्टरपंथी बना और किन-किन लोगों से संपर्क में था इसकी भी गहन जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget