एक्सप्लोरर

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका, राज्य सरकार ने यात्रियों से वापस लौटने के लिए कहा

पिछले तीन दिनों से ये लगातार इनपुट मिल रहा था कि अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाया जा सकता है. इसके बाद राज्य सरकार की तरफ से एडवाइजरी आई है जिसमें कहा गया है कि यात्रियों को तुरंत यात्रा स्थगित करके वापस लौटना चाहिए.

नई दिल्लीः अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ी खबर आई है. जम्मू-कश्मीर सरकार ने अमरनाथ यात्रियों को वापस जाने के लिए कहा है. अमरनाथ यात्रा पर गए यात्रियों के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि श्रद्धालुओं को तुरंत वापस लौटना चाहिए और जहां पर वो हैं उसी जगह से तुरंत वापस लौटें. पाकिस्तानी में सक्रिय आतंकी संगठनों की तरफ से अमरनाथ यात्रा पर हमले की आशंका के मद्देनजर सरकार ने ये फैसला किया है. पहले अमरनाथ यात्रा 15 अगस्त तक होनी थी.

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की खुफिया जानकारी को देखते हुए आखिरकार सरकार ने यात्रा रद्द कर दी है. आपको बता दें कि दो दिन पहले ही एबीपी न्यूज ने खबर दिखाई थी कि अमरनाथ यात्रा पर हमले के लिए पाकिस्तानी एजेंसियों ने जैश और लश्कर इन दो आतंकी संगठनों को निर्देश दिए हैं. पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर द्वारा अमरनाथ यात्रा पर हमले की बड़ी साजिश को अंजाम देने की खुफिया जानकारी के तहत सरकार ने यात्रा रद्द करने का फैसला किया है.

पिछले तीन दिनों से ये लगातार इनपुट मिल रहा था कि अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाया जा सकता है. इसके बाद ये एडवाइजरी आई है. बता दें कि खराब मौसम के चलते पहले ही अमरनाथ यात्रा को 4 अगस्त तक के लिए स्थगित किया जा चुका था और अब विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर जम्मू-कश्मीर से अमरनाथ यात्रियों के साथ-साथ पर्यटकों से भी वापस लौटने के लिए कहा गया है. लेफ्टिनेंट जनरल केजीएस ढिल्लन ने श्रीनगर में बताया कि अमरनाथ यात्रा के रुट पर स्नाइपर राइफल मिली है. ये एक एम-24 स्नाइपर राइफल है जो कि एक टेलीस्कोप के साथ बरामद की गई है.

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका, राज्य सरकार ने यात्रियों से वापस लौटने के लिए कहा

सेना की तरफ से जानकारी दी गई है कि पाकिस्तान द्वारा अमरनाथ यात्रा को आईडी धमाके और यात्रियों पर हमले के जरिये निशाना बनाने की कोशिश करने की विशिष्ट सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा आतंकियों के ठिकाने से एक पाकिस्तानी लैंड माइन भी बरामद की गई है जो कि पाकिस्तानी आर्मी की है ये साफ दिखाता है कि कश्मीर में आतंकी हमलों की कोशिश की जा रही थी.

भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजीएस ढिल्लन ने आज कहा कि जो आईईडी बरामद किए गए हैं उनकी जांच की जा रही है और अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक ये साफ है कि पाकिस्तान कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने की कोशिशि कर रहा है. लेकिन हम कश्मीर की अवाम को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि किसी को भी कश्मीर की शांति भंग नहीं करने दी जाएगी.

आतंकी हमले की आशंका की जानकारी मिलते ही सरकार अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा बढ़ाने में लग गई थी, यहां तक कि खुद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने कश्मीर का दौरा किया और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की. इसके बाद एक बार को यात्रियों से अपील भी की गई कि वो किसी डर के मारे यात्रा छोड़ वापस न लौटें. हालांकि आज यात्रा पर हमले की पुख्ता जानतकारी के आधार पर सरकार ये यात्रा रद्द करने का फैसला कर लिया. इसके तहत एडवाइजरी जारी कर सभी यात्रियों और पर्यटकों को कश्मीर से जल्द से जल्द वापस लौट जाने को कह दिया गया.

इससे पहले 31 जुलाई को खबर आई थी कि जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के अनुमान की वजह से अमरनाथ यात्रा चार अगस्त तक निलंबित रहेगी. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के एक प्रवक्ता ने बताया था कि 'खराब मौसम, पत्थरों के गिरने और भूस्खलन के मद्देनजर खासतौर से जम्मू क्षेत्र में यात्रा चार अगस्त 2019 तक निलंबित रहेगी.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget