एक्सप्लोरर

कोरोना पर उपराष्ट्रपति ने लोगों से पूछे दस सवाल, क्या हमने महामारी से सही सबक सीखा?

वेंकैया नायडू के मुताबिक़ कोरोना अपने जीवन का मूल्यांकन और उसकी समीक्षा करने का मौका है और उनके ये 10 सवाल ऐसा करने में लोगों की मदद करेगा.

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कोरोना महामारी को विभीषिका नहीं, बल्कि एक सुधारक के तौर पर देखे जाने की वक़ालत की है. नायडू ने अपने फेसबुक पेज पर कोरोना काल के अनुभवों को साझा करते हुए लोगों से 10 सवाल भी पूछे हैं. इन सवालों के ज़रिए नायडू ने पूछा है कि क्या लोगों ने कोरोना से सही सबक सीखने की कोशिश की है ?

वेंकैया नायडू ने लोगों से इन सवालों का जवाब ढूंढने को कहा है . नायडू के मुताबिक़ कोरोना अपने जीवन का मूल्यांकन और उसकी समीक्षा करने का मौका है और उनकी ओर से पूछे गए ये 10 सवाल ऐसा करने में लोगों की मदद करेगा.

क्या है महामारी का मूल कारण ? नायडू ने सबसे पहला सवाल महामारी के मूल कारण को लेकर पूछा है . उन्होंने फेसबुक पर लिखा - " क्या आपने महामारी का मूल कारण समझने की कोशिश की "? नायडू का कहना है कि भौतिक महत्वाकांक्षाओं की दौड़ में हम प्रकृति के साथ संतुलन को भूल गए हैं . उनका कहना है कि लोग भूल गए हैं कि प्रकृति को इंसान की नहीं , बल्कि इंसान को प्रकृति की ज़रूरत है . लोगों की इस सोच ने कि पूरी प्रकृति इंसानों के अधिकार में है , ने बाक़ी जीवों का बहुत नुकसान पहुंचाया है . नायडू का कहना है कि इस सवाल का जवाब इसलिए ज़रूरी है ताकि लोग भविष्य में अपनी पुरानी आदतें बदलने को मजबूर हों .

क्या बदलाव के लिए तैयार हैं हम ? उपराष्ट्रपति ने लोगों से अपने जीवन में कोरोना महामारी से सबक लेते हुए अपने जीवन में बदलाव लाने की ज़रूरत बताई है. लेकिन उन्होंने पूछा है कि "क्या आप कोरोना पूर्व के अपने जीवन में बदलाव करने के लिए तैयार हैं, "? वेंकैया नायडू ने लोगों से जीवन की प्राथमिकताएं बदलने की अपील की है. उनका कहना है कि अब लोगों की ज़िंदगी पहले की तरह दौड़ भाग में नहीं बीत सकती और इसमें ठहराव की भी ज़रूरत है. नायडू के मुताबिक़ अब अच्छे स्वास्थ्य को ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी समझना पड़ेगा .

आठ अन्य सवाल इसके अलावा वेंकैया नायडू ने जो आठ अन्य सवाल पूछे हैं वो इस प्रकार हैं.

- क्या आपने जीवन के लक्ष्य और अर्थ को फिर से परिभाषित किया है ?

-क्या आपने समाज में अपनी भूमिका निभाने में आ रहे अंतर को पहचाना है ?

-क्या आपने कोरोना से सीखकर भविष्य की दूसरी चुनौतियों का सामना करने के लिए अपने को तैयार कर लिया है ?

-क्या आपने जीवन के सही धर्म को पहचाना है ?

-क्या आपने जीवन के आध्यात्मिक पहलुओं को पहचाना है ?

-लॉकडाउन के दौरान आपने जीवन के किसी पक्ष में कमी महसूस की ?

-क्या आपको ऐसा लगा कि समाज के सभी लोग समान भी हैं और असमान भी ?

-कोरोना महामारी विभीषिका है या सुधार का अवसर ?

यह भी पढ़ें:

अनुपम खेर की मां दुलारी, भाई और भाभी भी हुए कोरोना संक्रमित, मां कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget