एक्सप्लोरर

PM मोदी के दौरे से पहले तेलंगाना बीजेपी चीफ बंदी संजय हिरासत में, आधी रात में पुलिस ने घर से उठाया

Bandi Sanjay Detained: पुलिस आधी रात में तेलंगाना बीजेपी चीफ बंदी संजय के करीमनगर आवास में घुसी और उन्हें हिरासत में ले लिया. बीजेपी ने बंदी संजय कुमार की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है.

Bandi Sanjay Kumar Detained: तेलंगाना बीजेपी चीफ बंदी संजय कुमार को पुलिस ने मंगलवार-बुधवार (4-5 अप्रैल) की दरमियानी रात उनके करीमनगर स्थित आवास से हिरासत में ले लिया. तेलंगाना बीजेपी चीफ को ऐसे समय में हिरासत में लिया गया है जब तीन दिन बाद 8 अप्रैल को प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर पहुंचने वाले हैं. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस देर रात करीमनगर में बंदी संजय के आवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया.

बंदी संजय को हिरासत में लिए जाने के समय वहां पर तनाव की स्थिति बन गई जब बीजेपी नेता के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को रोकने की कोशिश की. पुलिस बंदी संजय को उठाकर ले गई और उन्हें वैन में बिठाया. रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी नेता को नालगौंडा जिले के बोम्मला रामाराम पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. अभी तक हिरासत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है.

बीजेपी ने राज्य सरकार पर बोला हमला

बीजेपी ने बंदी संजय कुमार की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है. पार्टी की राज्य इकाई के महासचिव प्रमेंदर रेड्डी ने कहा, बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बंदी संजय को पुलिस ने आधी रात को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें करीमनगर स्थित उनके आवास से अवैध रूप से पकड़ा गया.

रेड्डी ने आरोप लगाया कि यह केवल तेलंगाना में पीएम मोदी के कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने की कोशिश है. आखिर बंदी संजय कहां चले जाते, उन्हें सुबह कानूनी कार्रवाई शुरू करनी चाहिए थी.

राज्य भर में प्रदर्शन का एलान

रेड्डी ने सवाल किया, "एक सांसद के खिलाफ आधी रात को इस कार्रवाई की क्या जरूरत थी? अपराध क्या है और क्या केस है? वे हमें कुछ भी नहीं बता रहे हैं. ये केवल इसलिए है कि वह पेपर लीक मामले पर लगातार राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. यह लोकतंत्र के खिलाफ है."

तेलंगाना बीजेपी नेताओं ने बंदी संजय को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ राज्य व्यापी प्रदर्शन शुरू करने को कहा है. रेड्डी ने कहा, हम पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ राज्य भर में प्रदर्शन करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को तेलंगााना पहुंच रहे हैं. प्रधानमंत्री यहां सिकंदराबाद से तिरुपति के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें

तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज, सीएम की बेटी पर की थी टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget