एक्सप्लोरर

Telangana: तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज, सीएम की बेटी पर की थी टिप्पणी

Telangana BRS Protest: तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर बंदी संजय कुमार के खिलाफ बीआरएस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया.

Telangana Bandi Sanjay News: तेलंगाना के बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार के खिलाफ शनिवार (11 मार्च) को हैदराबाद के बंजारा हिल्स थाने में आईपीसी की धारा 504 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले बीआरएस नेताओं ने पार्टी एमएलसी और तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी के कविता के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर बंदी संजय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

बंदी संजय की टिप्पणी का बीआरएस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया है. शनिवार को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) की मेयर विजयलक्ष्मी गडवाल के साथ बीआरएस कार्यकर्ताओं ने बंदी संजय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. 

बंदी संजय कुमार ने क्या कहा था?

दरअसल बंदी संजय कुमार से तीन दिन पहले के कविता से पूछताछ को लेकर सवाल किया गया था. उनसे पूछा गया था कि क्या के कविता को गिरफ्तार किया जाएगा. इस सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी नेता ने कहा था कि उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी तो क्या किस करेंगे. उनकी इस टिप्पणी पर बीआरएस नेता बवाल कर रहे हैं. 

विवाद बढ़ने पर दी सफाई

के कविता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद बंदी संजय के कार्यालय ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि बीजेपी नेता की ओर से इस्तेमाल किया गया बयान तेलुगु भाषा में इस्तेमाल किया जाने वाला एक सामान्य वाक्य है. जिसका अर्थ है कि अगर कोई अपराध करता है, तो क्या आप सराहना करेंगे या दंडित करेंगे. ये राज्य में अशांति पैदा करने के लिए ध्यान भटकाने की रणनीति है क्योंकि दिल्ली आबकारी नीति में ईडी ने सीएम की बेटी को तलब किया है. 

के कविता से ईडी ने की पूछताछ

के कविता शराब घोटाले में अपनी संदिग्ध भूमिका के लिए केंद्रीय एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं. कविता शनिवार को दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुई हैं. 

ये भी पढ़ें-

AAP Vs BJP: आप नेता संजय सिंह बोले- सारे नेताओं का एनकाउंटर करवा दिया जाए तो पीएम मोदी सुकून से 8 घंटे सो पाएंगे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget