एक्सप्लोरर

मलबे से निकल रहे शव, तेलंगाना की दवा फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 34 की मौत, रेस्क्यू जारी

Telangana Pharma Plant Explosion: तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा ने संवाददाताओं को बताया कि जब सिगाची इंडस्ट्रीज’ के दवा संयंत्र में विस्फोट हुआ तब संयंत्र में लगभग 90 लोग काम कर रहे थे.

Telangana Factory Blast: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में पशम्यलारम में ‘सिगाची इंडस्ट्रीज’ के दवा संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार (1 जुलाई 2025) को यह जानकारी दी. जिला पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने बताया, ‘‘मलबे को हटाते समय उसके नीचे कई शव बरामद किए गए हैं. मलबे से 31 शव निकाले गए हैं, जबकि तीन लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. बचाव अभियान का अंतिम चरण अब भी जारी है.’’

स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी मंगलवार (1 जुलाई 2025) सुबह दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे. इससे पहले, एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया और अधिकारियों को फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के लिए हरसंभव कदम उठाने तथा उन्हें आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

जब विस्फोट हुआ तब संयंत्र में लगभग 90 लोग थे

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा ने संवाददाताओं को बताया कि जब विस्फोट हुआ तब संयंत्र में लगभग 90 लोग काम कर रहे थे. संदेह है कि सोमवार का यह भीषण हादसा संभवत: किसी रासायनिक प्रतिक्रिया की वजह से हुआ, जिससे आग भी लग गई. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक दवा निर्माण कंपनी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की थी.

कंपनी ने कहा- प्रभावितों की हर संभव मदद करेंगे

कंपनी ने कहा कि वह जानमाल के नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त करती है और मृतकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है. कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि इकाई का बीमा हुआ था. कंपनी ने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया. तेलंगाना राज्य आपदा मोचन और अग्निशमन सेवा के महानिदेशक वाई नागी रेड्डी ने कहा कि संदेह है कि विस्फोट संयंत्र की सुखाने वाली (ड्राइंग) इकाई में हुआ था. हालांकि, पुलिस महानिरीक्षक (मल्टीजोन) वी सत्यनारायण ने संवाददाताओं से कहा कि यह रिएक्टर विस्फोट का मामला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
महिला आरक्षण बिल: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा- 'राजनीतिक अखाड़े...'
महिला आरक्षण बिल: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा- 'राजनीतिक अखाड़े...'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget