एक्सप्लोरर

पहले शराब पिलाई... फिर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बड़ी बहन को उतारा मौत के घाट... छोटी ने बताई कत्ल की पूरी कहानी

पुलिस के मुताबिक, चंदना ने बड़ी बहन दीप्ति के कत्ल की बात कबूली है. उसने कहा कि दीप्ति को सुल्तान के साथ उसके रिश्ते से ऐतराज था. इसी बात को लेकर बहस हुई थी.

तेलंगाना के जगितियाल जिले की पुलिस ने शनिवार ( सितंबर) को हत्या के आरोप में एक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बड़ी बहन की 28 अगस्त की रात को कोरुतला में गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात की रात से दोनों आरोपी फरार थे और शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

जगितियाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अगाडी भास्कर ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी बांका चंदना और उमर शेख सुल्तान को पुलिस ने निजामाबाद जिले के आर्मूर-बलकोंडा रोड पर गिरफ्तार किया. उस वक्त दोनों नागपुर जाने की फिराक में थे.

घर में सोफे पर पड़ी मिली लाश
भास्कर ने कहा कि चंदना की बहन दीप्ति हैदराबाद में एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करती थी. वह कुछ समय से कोरुतला शहर में अपने घर से ही काम कर रही थी और 28 अगस्त को वह संदिग्ध हालात में अपने घर पर मृत पाई गई थी. जिस वक्त यह वारदात हुई पीड़िता के माता-पिता फैमिली फंक्शन में शामिल होने के लिए हैदराबाद गए थे. जब उन्होंने दीप्ति से बात करने के लिए फोन किया को कोई रिस्पोंस नहीं मिला. फिर उन्होंने पड़ोसियों से पता करने को कहा तब पड़ोसियों को उसका शव एक कमरे में सोफे पर पड़ा मिला. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई.

घर से नकदी और गहने भी गायब
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर में कुछ शराब की बोतलें मिलीं और मृतिका के शरीर पर हाथापाई के निशान थे. इसके अलावा, घर से 2 लाख नकद और कुछ सोने के गहने भी गायब थे. सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस की जांच में पता चला कि चंदना उसी रात एक लड़के के साथ घर से निकली थी. पीड़िता के पिता  ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर छोटी बेटी पर भी शक जताया था. पुलिस अधिकारी ने कहा, 'पीड़िता के भाई को अपने मोबाइल पर चंदना से एक ऑडियो मैसेज मिला था, जिसमें उसने कहा कि उसे हत्या के बारे में नहीं पता. चंदना ने उसे बताया कि वह दीप्ति के साथ शराब पीने के बाद बाहर चली गई थी. हालांकि, उसने (चंदना) यह नहीं बताया कि वह कहां गई थी और क्यों लापता थी.'

ऐसे वारदात को दिया अंजाम
भास्कर ने कहा कि चंदना से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने ही दीप्ति की हत्या की थी क्योंकि दीप्ति को सुल्तान के साथ उसके रिश्ते से ऐतराज था. एसपी ने कहा कि 28 अगस्त की रात को सुल्तान कोरुतला चंदना के साथ अपने रिश्ते की बात करने के लिए दीप्ति से मिलने उसके आवास पर गया था. तभी उन लोगों के बीच बहस हो गई. उन लोगों ने दीप्ति को शराब पिला दी और जब वह सो गई तो अलमारी से नकदी व सोना चुराकर भाग गए. एसपी ने आगे बताया कि जब दीप्ति उठी और शोर मचाने की कोशिश की, तो चंदना और सुल्तान ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और बाद में उसके मुंह और नाक को प्लास्टर से बंद कर दिया. 10 मिनट के अंदर दीप्ति की दम घुटने से मौत हो गई. कोरुतला पुलिस ने इस मामले को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें:
Udhayanidhi Stalin Remarks: उदयनिधि स्टालिन के बयान पर जेपी नड्डा बोले, 'यह सनातन धर्म को खत्म करने की राजनीतिक रणनीति'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget