एक्सप्लोरर

Exit Poll Result: तेलंगाना में KCR को लग सकता बड़ा झटका, BRS के मुकाबले कांग्रेस को मिल सकती है इतनी सीटें, जानें बीजेपी का हाल

Telangana Exit Poll Result 2023: तेलंगाना को लेकर हुए एग्जिट पोल में बीआरएस को झटका लगता दिख रहा है क्योंकि ज्यादातर पोल में कांग्रेस बहुमत के जादुई आंकड़े को पार और छूते हुए दिख रही है.

Telangana Exit Poll Result 2023: तेलंगाना में किसकी सरकार बनेगी को लेकर किए गए एग्जिट पोल में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) की भारत राष्ट्र समिति (BRS) को झटका लगता दिख रहा है. राज्य में कांग्रेस को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है. 

इंडिया टीवी-सीएनए एग्जिट पोल में कांग्रेस 119 सीटों में 63 से 79 सीटें जीत सकती है. वहीं जन की बात के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 48 से 64 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. ऐसे ही अन्य पॉल में कांग्रेस को सत्ता की चाभी मिलती दिख रही है. बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 60 सीटों की जरूरत है जो कि कांग्रेस को मिलने की उम्मीद जताई गई है. 

किस पॉल में किसे कतनी सीटें मिल रही है?
इंडिया टीवी-सीएनए एग्जिट पोल में कांग्रेस को 63 से 79 सीटें मिल सकती है तो बीआरएस को 31 से 47 मिलने की उम्मीद जताई गई है. वहीं बीआरएस के साथ राज्य का विधानसभा चुनाव लड़ी असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस मुस्लिमीन (AIMIM) के पांच से सात सीटें जीतने की उम्मीद जताई गई है. साथ ही बीजेपी 2 से 4 सीटों पर सिमट सकती है. इसके अलावा पोल के मुताबिक अन्य के खाते में एक भी सीट जाती नहीं दिख रही है. 

जन की बात के एग्जिट पोल में कांग्रेस के 48 से 64 सीटें जीतने की संभावना जताई गई है. वहीं बीआरएस 40 से 55 सीटें जीत सकती है. साथ ही बीजेपी 7 से 13 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. एआईएमआईएम 4 से 7 सीटें जीत सकती है.  

रिपब्लिक टीवी-Matrize के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 58 से 68 सीटें मिलने की उम्मीद है. वहीं बीआरएस को 46 से 56 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. साथ ही बीजेपी 4 से 9 सीटों पर जीत सकती है. इसके अलावा एआईएमआईएम को 5 से 7 सीटें मिल सकती है. 

इस पोल के मुताबिक हो रही है कड़ी टक्कर
टीवी-9 भारतवर्ष-पोलस्टार्ट के एग्जिट पोल में कांग्रेस और बीआरएस में कड़ी टक्कर होने की उम्मीद जताई गई है. पोल के मुताबिक कांग्रेस को 49 से 59 सीटें तो बीआरएस को 48 से 58 सीटें मिलने की उम्मीद है. साथ ही बीजेपी 5 से 10 सीटें जीत सकती है. इसके अलावा एआईएमआईएम को 6 से 8 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. 

बता दें कि राज्य में हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को आएगा.

ये भी पढ़ें- ABP Cvoter Exit Poll 2023: छत्तीसगढ़ एग्‍ज‍िट पोल पर टीएस स‍िंह देव बोले, 'पार्टी आलाकमान का फैसला मंजूर होगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
अयातुल्लाह खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगे सलमान खुर्शीद और शहबाज शरीफ, ये है मेहमानों की लिस्ट
अयातुल्लाह खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगे सलमान खुर्शीद और शहबाज शरीफ, ये है मेहमानों की लिस्ट
'हमें नहीं पता जांच में क्या हो रहा, अगर लीपापोती की कोशिश हुई तो...', चंदा चोरी को लेकर भड़का VHP
'हमें नहीं पता जांच में क्या हो रहा, अगर लीपापोती की कोशिश हुई तो...', चंदा चोरी को लेकर भड़का VHP

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
FIFA वर्ल्ड कप में किस टीम को सपोर्ट कर रहे यशस्वी जायसवाल? वीडियो शेयर कर खुद बताया
FIFA वर्ल्ड कप में किस टीम को सपोर्ट कर रहे यशस्वी जायसवाल? वीडियो शेयर कर खुद बताया
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget