एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: 'कांग्रेस वालों को देखकर तो गिरगिट को भी शर्म आती है, ये लोग...', CM केसीआर की बेटी के कविता ने किया हमला

Telangana Election 2023: तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर और उनकी बेटी के कविता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इनको वोट देना बर्बादी है.

K Kavitha On Congress: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के कविता ने गुरुवार (16 नवंबर) को बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला किया. इस दौरान उन्होंने दावा किया भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) चुनाव जीतेगी.

एमएलसी के कविता ने कहा, ''कांग्रेस वालों को देखकर तो गिरगिट को भी शर्म आ जाती है. ये लोग इतने रंग बदलते हैं.'' दरअसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आए दिन बीआरएस के चीफ केसीआर पर हमला करते हुए कहा रहे हैं कि वो बीजेपी से मिले हुए हैं. 

केसीआर ने भी किया हमला
आदिलाबाद में केसीआर ने बीजेपी और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, '' सांप्रदायिक कट्टरता भड़काने वाली बीजेपी को कचरे में फेंक देना चाहिए. यदि आप बीजेपी को एक वोट भी देते हैं, तो वह वोट की बर्बादी है. यदि आप कांग्रेस को वोट देते हैं, तो वह भी वोट की बर्बादी है. ’’

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए राव ने आरोप लगाया कि उसके नेताओं का कहना है कि किसानों को निवेश सहायता, रायथु बंधु देना, करदाताओं के पैसे की बर्बादी है और किसानों को तीन घंटे मुफ्त बिजली देना भी पर्याप्त है. 

क्या भविष्यवाणी की?
केसीआर ने  आगामी चुनावों और 2024 के आम चुनावों में भी उनकी पार्टी के उम्मीदवार को वोट देने की अपील की. उन्होंने भविष्यवाणी की, 'आने वाले दिन क्षेत्रीय दलों के हैं. आप इसे लिख सकते हैं. अगले चुनाव में पीएम मोदी को बहुमत नहीं मिलेगा. गठबंधन सरकार आएगी.’’ 

बता दें कि तेलंगाना की 119 सीटों के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं मतगणना तीन दिसंबर को होगी.  इसी दिन राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव का रिजल्ट भी आएगा. 

ये भी पढ़ें- 'देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो होगी जातिगत जनगणना', राहुल गांधी क्या कुछ बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget