एक्सप्लोरर

'देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो होगी जातिगत जनगणना', राहुल गांधी क्या कुछ बोले?

Rajasthan Election 2023: पीएम मोदी की गरीब ही जाति वाली टिप्पणी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा कि हम जातिगत जनगणना करके दिखा देंगे.

Rahul Gandhi On PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को लेकर एक बार फिर निशाना साधा. उन्होंवे कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत सर्वे करवाया जाएगा और केंद्र में भी सत्ता में आने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी. 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (16 नवंबर) को राजस्थान के नोहर में चुनावी रैली करते हुए कहा, '' संसद में मैंने एक भाषण दिया. मैंने कहा कि जाति जनगणना होनी चाहिए. मेरा सवाल है कि देश में ओबीसी वर्ग के कितने लोग है? ये कोई नहीं बता सकता क्योंकि ये एक साजिश है. आपको आपकी सच्ची जनसंख्या ये (केंद्र सरकार) नहीं बताना चाहती. कम से कम ओबीसी की आबादी देश में 50 फीसदी है.''

दरअसल आए दिन राहुल गांधी पीएम मोदी पर हमले करते हुए कह रहे हैं कि इन्होंने ओबीसी के लिए कोई काम नहीं किया है. वहीं इस पर पीएम मोदी ने पलटवार करते हुए हाल ही में कहा था कि ये लोग समाज को बांटना चाहते हैं. 

राहुल गांधी क्या बोले?
जातिगत सर्वे को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘राजस्थान में सरकार बनते ही जातिगत सर्वेक्षण करवाया जाएगा. देश में कांग्रेस की सरकार आएगी तो पूरे देश में जातिगत जनगणना होगी. कांग्रेस पार्टी की गारंटी है.

उन्होंने आगे कहा, '' पीएम मोदी कुछ भी बोलें. हम जातिगत जनगणना करके दिखा देंगे. यह एक क्रांतिकारी, ऐतिहासिक निर्णय है. जैसे श्वेत व हरित क्रांति से देश बदल गया, वैसे ही जातिगत जनगणना के बाद दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा और देश बदल जाएगा.’’

पीएम मोदी पर किया कटाक्ष
पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मोदी ने एक भाषण में कहा कि हिंदुस्तान में सिर्फ एक जाति है और वह है सिर्फ गरीब. अच्छा.... जब आप चुनाव लड़ रहे थे तो आप बन गए ओबीसी... और जब ओबीसी की जाति जनगणना करवाने की बात आई तो हिंदुस्तान में सिर्फ एक जाति है गरीब?’’

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर शुक्रवार को मतदान, किस नेता ने की कितनी रैली, कौन VIP उम्मीदवार, जानिए A टू Z

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत में आटा, दाल, दूध और चिकन महंगे क्यों हो रहे हैं? कब कम होंगे दाम
Explained: भारत में आटा, दाल, दूध और चिकन महंगे क्यों हो रहे हैं? कब कम होंगे दाम
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
Explained: US मिड टर्म चुनाव में अगर हारी ट्रंप की पार्टी तो भारत को नुकसान या फायदा, समझें पूरा गणित
Explained: US मिड टर्म चुनाव में अगर हारी ट्रंप की पार्टी तो भारत को नुकसान या फायदा, समझें पूरा गणित
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
Embed widget