एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: 'मेरी रॉयल एनफील्ड में जितनी सीटे हैं, उससे...', राहुल गांधी के वार पर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार

Telangana Election 2023: राहुल गांधी की ओर से एआईएमआईएम और बीआरएस को बी टीम कहने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उन्होंने अपनी अमेठी सीट बीजेपी को क्यों गिफ्ट की?

Telangana Assembly Election: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियां में जुबानी जंग भी तेज हो गई है. बुधवार (18 अक्टूबर) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तेलंगाना के कुलुगु जिला पहुंचे.

यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीआरएस, बीजेपी और एआईएमआईएम (AIMM) पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और बीआरएस को बीजेपी की बी टीम कहा. अब इसी को लेकर सांसद ओवैसी ने राहुल गांधी पर तंज किया है. 

राहुल गांधी पर तंज

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ''जैसी कि भविष्यवाणी की थी, राहुल बाबा का बी-टीम को लेकर रोना शुरू हो गया है. उन्होंने अपनी अमेठी सीट बीजेपी को क्यों गिफ्ट की? अगर यहां बी-टीमें हैं तो बीजेपी तेलंगाना में इतनी कमजोर क्यों है? बाबा को सुरक्षित सीट खोजने के लिए वायनाड क्यों जाना पड़ा? मेरी रॉयल एनफील्ड (बुलेट) में उससे ज्यादा सीटें हैं, जितनी बीजेपी, कांग्रेस-RSS मिलकर विधानसभा चुनाव में जीतेंगी.''

क्या कहा था सांसद राहुल गांधी ने?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने ऐतिहासिक रामप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चाहती है कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) तेलंगाना चुनाव जीते. 

राहुल गांधी ने आगे कहा, "तेलंगाना चुनाव में मुकाबला कांग्रेस और बीआरएस के बीच है. हमने बीजेपी को पहले ही हरा दिया है, लेकिन बीजेपी चाहती है कि तेलंगाना में बीआरएस जीते. दोनों एक साथ मिलकर काम कर रही है और एआईएमआईएम भी उनके साथ है.''

तेलंगाना में चुनाव की तारीख

तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. वहीं इस चुनाव के रिजल्ट 3 दिसंबर को आएंगे. राज्य में विधानसभा की कुल 119 सीटें हैं.

ये भी पढ़ें:  फेक बर्थ सर्टिफिकेट केस: आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे को हुई 7 साल की सजा, जेल जाते समय बोले- 'इंसाफ नहीं, ये...' | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget